Skip to main content

लीलाधर कहार एवं दक्ष पंथी स्पोटर्स टेलेन्ट अवार्ड से सम्मानित


उज्जैन : उज्जैन कार्पोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय श्री पं. देवीचंदजी शर्मा (उस्ताद) स्मृति खेल अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन संकूल सभागृह कालिदास एकेडमी पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद माननीय श्री अनिलजी फिरोजिया, विशेष अतिथि के रूप मे म. प्र. शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री वर्तमान उज्जैन उत्तर के लोकप्रिय विधायक एवं उज्जैन जिला कार्पोरेशन एरिया मल्लखंब संघ के संरक्षक माननीय श्री पारस चन्द्र जी जैन, नगरनिगम के पूर्व सभापति एवं मध्यप्रदेश मल्‍लखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोनूजी गेहलोत, मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कुलविंदर सिंहजी गिल, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उज्जैन के जिला खेल अधिकारी श्री ओ.पी. हारोड़ मुख्य रूप से उपस्थित थें।

वर्ष 2020-21 के लिए श्री अच्युतानंद गुरू अखाड़ा व्यायामशाला न्यास के मल्लखंब एवं योगासन के राष्ट्रीय पदक विजेता, उज्जैन जिला मल्लखंब संघ के सचिव, सेमी गवर्नमेंट एम्पलाईज (एम.पी.) के जिलाध्यक्ष एवं श्री अच्युतानंद गुरू अखाडा व्यायामशाला न्यास के मल्लखंब एवं योगासन कोच श्री लीलाधर कहार को (Best Coach) एवं न्यास के मा. दक्ष पंथी (Best Player) 2020-21 (मल्लखंब) स्पोर्ट्स टेलेन्ट अवार्ड से सम्मानति किया गया। 

श्री लीलाधर कहार एवं मा. दक्ष पंथी को स्पोटर्स टेलेन्ट अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर न्यास के अध्यक्ष माननीय श्री पारस चन्द्र जी जैन, उपाध्यक्ष श्री रविप्रकाश जी लंगर, सचिव श्री मुकेशजी लड्डा, सह-सचिव श्री संजय पालीवाल, कोषाध्यक्ष श्री पुरूर्षोत्तमजी टेलर, ट्रस्टमण्डल समिति सदस्य श्री गोपाल कसेरा, श्री प्रफुल्ल एदलाबादकर, श्री विनय बाफना, श्री कमल बंगरिया, श्री उमेश वागले, श्री राधेश्याम चौधरी, संचालक श्री गुरूदेवजी उपाध्याय, संयुक्त संचालक श्री दीलिप बंसोडे, श्री अशोक पंवार, न्यास पूजारी श्री गणेश गिरि गोस्वामी, हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष चौहान, मध्यप्रदेश मल्‍लखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोनूजी गेहलोत, सचिव श्री राजेन्द्रजी शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री के.एस. श्रीवास्तव जिला मल्लखंब संघ के अध्यक्ष श्री गुरूदेवजी उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्री रवि चौहान, कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्रजी सोलंकी, सेमी गवर्नमेंट एम्पलाईज के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री अनिल वाजपेयी, उपाध्यक्ष श्री ओ.पी. वर्मा, म.प्र. वेअरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुनील गोखे, श्री डी.के. कैथवास, श्री जे.के. सावरें, श्री आर.के.शर्मा श्री ए.के. कैथवास, श्री आशीष खाबिया, श्री कैलाश माली, श्री मुकेश बठानिया, श्री गोकुल माली, श्री अरूण पंवार आदि अनेक खेल संगठनों एवं निगम मंडलों के अधिकारीगणों ने श्री कहार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अनन्त शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रषित्‌ की।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम