विक्रम विश्वविद्यालय में 14 सितंबर को आयोजित होगा परिसंवाद
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में विक्रम विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और संभावनाओं पर होगा विमर्श
उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के विद्यार्थी कल्याण विभाग एवं विक्रम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 सितंबर को परिसंवाद आयोजित किया जा रहा है। यह परिसंवाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में विक्रम विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और संभावनाओं पर केंद्रित होगा। विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में दोपहर 2:30 बजे आयोजित इस परिसंवाद की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक होंगे।
यह जानकारी देते हुए विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र किशोर मिश्रा एवं विक्रम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कानिया मेड़ा ने इस महत्त्वपूर्ण परिसंवाद में सहभागिता करने का अनुरोध विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से किया है।
Comments