आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा "स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय जीव वैज्ञानिकों की भूमिका" शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित।
उज्जैन : आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्राणिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शीर्षक है "स्वतंत्रता संग्राम में भारतीय जीव वैज्ञानिकों की भूमिका"। उक्त शीर्षक पर विद्यार्थी गण प्रतियोगिता में भाग लेंगे | हस्त लिखित प्रति विभाग में 13 अगस्त 2021 को शाम 4 बजे तक आवयशक रूप से व्यक्तिगत या ई-मेल, व्हाट्सएप के माध्यम से जमा करवाएंगे। प्रथम 3 विजेताओ को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। शब्द सीमा A-4 साइज के 5 पेज अधिकतम।
Comments