Skip to main content

हास्य योग अत्यंत लाभदायक, तनाव से मुक्ति मिलती है - जाधव

  


हंसने के साथ जो योग किया जाता है उसे हास्य योग कहा जाता है और हास्य योग अत्यंत लाभदायक है ।इस आशय का प्रतिपादन राष्ट्रीय शिक्षक  संचेतना की मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुवर्णा अशोक जाधव, मुंबई ने किया ।राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ,उज्जैन के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय हास्य योग संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में वे मंतव्य दे रही थीं। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना ,उज्जैन के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्राचार्य डॉ. शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे ने समारोह की अध्यक्षता की। श्रीमती सुवर्णा जाधव ने आगे कहा कि खुलकर हंसने से तनाव कम होता है ।प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है तथा रक्त संचारण भीअच्छा होता है। हास्य योग वजन कम करने में भी मददगार है ।हंसने से मन प्रसन्न और प्रफुल्लित होता है ।सोच में सकारात्मकता आती है। इसलिए तो कहते हैं कि "रोज हंसो रोग भगाओ"।

  राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रभु चौधरी,  ने कहा कि हास्य मनुष्य के जीवन का एक अंग है। मुक्त वातावरण में हास्य की महत्ता और बढ़ती है। राष्ट्रीय शिक्षक  संचेतना महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिवा लोहारिया, जयपुर ने कहा कि हंसना मनुष्य की स्वाभाविक विशेषता है ।अतः खुलकर हंसना चाहिए।

    राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक डॉ. शहाबुद्दीन  शेख, पुणे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मुक्त हंसने से अनेक शारीरिक व मानसिक व्याधियाँ दूर होती है ।"हास्य क्लब' के माध्यम से अनेक वरिष्ठ जन जीवन का आनंद प्राप्त करते हैं। प्रारंभ में राष्ट्रीय शिक्षक  संचेतना की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता  छत्तीसगढ़ में सरस्वती वंदना के साथ डॉ. शिवा लाहोरिया, जयपुर के जन्म उत्सव की स्क्रीन प्रस्तुत की। प्राध्यापिका मनीषा सिंह ,मुंबई ने प्रस्तावना की । डॉ. रश्मि चौबे, गाजियाबाद , इंदौर तथा बालासाहेब तोरस्कर, मुबंई की समारोह में उपस्थिति थीं। समारोह का सफल संचालन डॉ.मुक्ता कान्हा कौशिक ,रायपुर ने किया तथा श्रीमती पूर्णिमा कौशिक ने आभार ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम