Skip to main content

अनेक प्रकार की चुनौतियों से टकराना है पत्रकारिता कर्म – प्रो शर्मा ; समाचार लेखन एवं संपादन कौशल पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

अनेक प्रकार की चुनौतियों से टकराना है पत्रकारिता कर्म – प्रो शर्मा 

समाचार लेखन एवं संपादन कौशल पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित 



प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा समाचार लेखन एवं संपादन कौशल पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष पांडेय, कानपुर थे। प्रमुख वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेयी, इंदौर, वरिष्ठ प्रवासी साहित्यकार श्री सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक, ओस्लो, नॉर्वे,  श्रीमती सुवर्णा जाधव, मुंबई, बालासाहब तोरस्कर, मुंबई एवं डॉ प्रभु चौधरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे ने की।सूत्र समन्वय श्रीमती पूर्णिमा कौशिक, रायपुर ने किया।


वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष पांडे, कानपुर ने कहा कि समाचार पत्र जनता से जुड़ा हुआ माध्यम है। आदर्श पत्रकारिता बंद कमरे में नहीं होती है। पत्रकार के पास विश्वसनीय संपर्क होने चाहिए। श्रेष्ठ समाचार लेखन के लिए आवश्यक है कि उसकी वैल्यू को बढ़ाया जाए। उसके शीर्षक में मूल संदेश आना चाहिए। समाचार की भाषा सीधी, सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। उसमें संक्षिप्तता, समय सापेक्षता, तात्कालिकता और रोचकता का समावेश आवश्यक है। सांस्कृतिक पत्रकारिता का उत्तरदायित्व बहुत बड़ा है। समाज में सकारात्मकता लाने के लिए इस प्रकार की पत्रकारिता जरूरी है। समाचार का आमुख और विषय सामग्री आम आदमी से जुड़ी होनी चाहिए।


विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता, समाचार लेखन और संपादन कार्य अनेक प्रकार के चुनौतियों से टकराना है। समाचार के मूल में लोक कल्याण का उद्देश्य अंतर्निहित होता है। समाचार की पठनीयता बहुत आवश्यक है। समाचार वह है जो असाधारण घटित की सूचना हो। नवीन तथ्य, घटना, समस्या या सूचना ही समाचार का विषय बन सकती है। उसके सरोकार बड़े जन समुदाय से जुड़े होना चाहिए। समाचार की भाषा बोधगम्य और संक्षिप्तता लिए होनी चाहिए। समाचार लेखन में उल्टे पिरामिड का सिद्धांत लागू होता है। शीर्षक, आमुख और विवरण के क्रम से समाचार का केंद्रीय विषय सबसे पहले आना चाहिए। अंत में सबसे कम महत्वपूर्ण सामग्री आनी चाहिए। कम से कम शब्दों में महत्वपूर्ण बातों का समावेश आमुख के लिए जरूरी है। समाचार एवं संपादन कौशल से किसी समाचार पत्र या पत्रिका की पहचान बनती है।


वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेयी, इंदौर ने कहा कि समाचार लेखन सामान्य बात नहीं है। समाचार के शीर्षक में आकर्षण होना चाहिए। समाचार पत्रों की भाषा में शुद्धता बहुत जरूरी है। वर्तमान दौर में विस्तृत समाचारों को स्थान कम ही दिया जा रहा है।


अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉक्टर शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे ने कहा कि पत्रकारिता सामाजिक जीवन के शुभ और अशुभ का दर्पण है। यह नीर क्षीर विवेक जाग्रत करने का कार्य है। समाचार लेखन में प्रवाहमयता और रोचकता जरूरी है। समाचार लेखन और संपादन के लिए स्वतंत्रता आवश्यक है। समाचार यथार्थ के निकट होना चाहिए। एक पत्रकार में लेखन कौशल होना चाहिए।

 बालासाहब तोरस्कर, मुंबई ने कहा कि वर्तमान दौर में समाचार संप्रेषण में तेजी आ रही है। नई तकनीक के कारण समाचार पत्रों के क्षेत्र में सुगमता आ गई है। पत्रकारिता चौथा स्तंभ है। समाचार में कसावट और संपादन बेहद जरूरी है। 

Comments

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्ट पहलू उजागर

मालवी भाषा और साहित्य : प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

MALVI BHASHA AUR SAHITYA: PROF. SHAILENDRAKUMAR SHARMA पुस्तक समीक्षा: डॉ श्वेता पंड्या Book Review : Dr. Shweta Pandya  मालवी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की नई दिशा  लोक भाषा, लोक साहित्य और संस्कृति का मानव सभ्यता के विकास में अप्रतिम योगदान रहा है। भाषा मानव समुदाय में परस्पर सम्पर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी प्रकार क्षेत्र-विशेष की भाषा एवं बोलियों का अपना महत्त्व होता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विशाल वाङ्मय में मालवा प्रदेश, अपनी मालवी भाषा, साहित्य और संस्कृति के कारण महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की भाषा एवं लोक-संस्कृति ने  अन्य क्षेत्रों पर प्रभाव डालते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मालवी भाषा और साहित्य के विशिष्ट विद्वानों में डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। प्रो. शर्मा हिन्दी आलोचना के आधुनिक परिदृश्य के विशिष्ट समीक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं के साथ-साथ मालवी भाषा, लोक एवं शिष्ट साहित्य और संस्कृति की परम्परा को आलोचित - विवेचित करने का महत्त्वपूर्ण एवं सार्थक प्रयास किया है। उनकी साहित्य

हिंदी कथा साहित्य / संपादक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा

हिंदी कथा साहित्य की भूमिका और संपादकीय के अंश : किस्से - कहानियों, कथा - गाथाओं के प्रति मनुष्य की रुचि सहस्राब्दियों पूर्व से रही है, लेकिन उपन्यास या नॉवेल और कहानी या शार्ट स्टोरी के रूप में इनका विकास पिछली दो सदियों की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। हिंदी में नए रूप में कहानी एवं उपन्यास  विधा का आविर्भाव बीसवीं शताब्दी में हुआ है। वैसे संस्कृत का कथा - साहित्य अखिल विश्व के कथा - साहित्य का जन्मदाता माना जाता है। लोक एवं जनजातीय साहित्य में कथा – वार्ता की सुदीर्घ परम्परा रही है। इधर आधुनिक हिन्दी कथा साहित्य का विकास संस्कृत - कथा - साहित्य अथवा लोक एवं जनजातीय कथाओं की समृद्ध परम्परा से न होकर, पाश्चात्य कथा साहित्य, विशेषतया अंग्रेजी साहित्य के प्रभाव रूप में हुआ है।  कहानी कथा - साहित्य का एक अन्यतम भेद और उपन्यास से अधिक लोकप्रिय साहित्य रूप है। मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना - सुनना मानव का स्वभाव बन गया। सभी प्रकार के समुदायों में कहानियाँ पाई जाती हैं। हमारे देश में तो कहानियों की सुदीर्घ और समृद्ध परंपरा रही है। वेद - उपनिषदों में वर्णित यम-यम