Skip to main content

प्रो शर्मा को अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद आलोचना सम्मान अर्पित किया जाएगा ; साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट अवदान के लिए प्रो शर्मा को नार्वे से अर्पित होगा प्रथम प्रेमचंद आलोचना अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रो शर्मा को अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद आलोचना सम्मान अर्पित किया जाएगा

साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट अवदान के लिए प्रो शर्मा को नार्वे से अर्पित होगा प्रथम प्रेमचंद आलोचना अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रेमचंद जयन्ती पर 31 जुलाई 2021 को भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, नार्वे एवं द्विभाषी पत्रिका स्पाइल दर्पण द्वारा साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट अवदान के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रेमचंद सम्मान दिये जाएँगे। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष, कला संकायाध्यक्ष एवं समालोचक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा को प्रथम प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय आलोचना सम्मान अर्पित किए जाने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी और ओस्लो, नार्वे में भारतीय दूतावास में राजदूत डॉ. बी. बाला भास्कर, ओस्लो के पूर्व टाउन मेयर थूरस्ताइन विंगेर और संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार सुरेशचन्द्र शुक्ल शरद आलोक अर्पित करेंगे। पुरस्कार अलंकरण समारोह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का यू ट्यूब पर लाइव प्रसारण होगा। विगत तीन दशकों से साहित्याराधन एवं आलोचना एवं अनुसंधानपरक लेखन में निरंतर सक्रिय प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने साहित्य, समीक्षा और लोक संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया है। उन्होंने शब्दशक्ति सम्बन्धी भारतीय और पाश्चात्य अवधारणा तथा हिन्दी काव्यशास्त्र, देवनागरी विमर्श, हिंदी कथा साहित्य, महात्मा गांधी : विचार और नवाचार, मालवा का लोकनाट्‌य माच और अन्य विधाएं, मालवी भाषा और साहित्य, सिंहस्थ विमर्श, प्राचीन एवं मध्यकालीन काव्य, हिन्दी भाषा संरचना, अवन्ती क्षेत्र और सिंहस्थ महापर्व आदि सहित पैंतीस से अधिक पुस्तकों का लेखन एवं सम्पादन किया है। स्तरीय पत्रिकाओं और ग्रन्थों में उनके 300 से अधिक शोध एवं समीक्षा निबंधों तथा 800 से अधिक कला, साहित्य एवं रंगकर्म समीक्षाओं का प्रकाशन हुआ है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बीस से अधिक सम्मानों से अलंकृत प्रो शर्मा ने भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति से जुड़ी पच्चीस से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी और कार्यशालाओं का समन्वय किया है। भारत नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, नॉर्वे विगत तीन दशकों से भारत एवं नॉर्वे के मध्य मैत्री और सांस्कृतिक सम्बन्धों को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही है। संस्था द्वारा दुनिया की पहली द्विभाषी पत्रिका स्पाइल दर्पण का प्रकाशन किया जाता है, जो हिंदी एवं नॉर्वेजियन भाषा मे प्रकाशित होती है।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं