Skip to main content

हिंसा और आतंक से जूझते विश्व को बुद्ध के प्रेम, मैत्री और करुणा की जरूरत है – प्रो. शर्मा ; गौतम बुद्ध : वैश्विक चिंतन एवं संस्कृति को अवदान पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी

हिंसा और आतंक से जूझते विश्व को बुद्ध के प्रेम, मैत्री और करुणा की जरूरत है – प्रो. शर्मा 

गौतम बुद्ध : वैश्विक चिंतन एवं संस्कृति को अवदान पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी


देश की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी गौतम बुद्ध : वैश्विक चिंतन एवं संस्कृति को अवदान पर केंद्रित थी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार श्री सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक, ओस्लो, नॉर्वे थे। मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कला संकायाध्यक्ष एवं कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जी डी अग्रवाल, इंदौर ने की। आयोजन के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्राचार्य डॉक्टर शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे, श्री मोहनलाल वर्मा, जयपुर, डॉक्टर अरुण गुलाटी, नई दिल्ली, सुवर्णा जाधव, मुंबई, डॉक्टर ममता झा, मुंबई, योगाचार्य डॉ निशा जोशी, इंदौर, हिंदी परिवार के संस्थापक श्री हरेराम वाजपेयी, इंदौर एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर प्रभु चौधरी थे। संगोष्ठी का सूत्र संयोजन डॉ मुक्ता कान्हा कौशिक, रायपुर ने किया।

आयोजन के मुख्य अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध जीवन में शील और बुद्धि की प्रतिष्ठा करते हैं। उनका स्मरण करना अपने जीवन में व्यापक परिवर्तन लाना है। हिंसा, युद्ध और आतंक से जूझते विश्व को बुद्ध के प्रेम, मैत्री और करुणा की जरूरत है। वे हमें सभी प्रकार के पूर्वाग्रह से मुक्त कर सत्य को अंगीकार करने पर बल देते हैं। बुद्ध का संदेश है कि सभी प्रकार के दुखों के कारण तृष्णा को सुखाने से दुख का पूर्ण नाश संभव है। उन्होंने नए प्रकार के मनुष्य और समाज की रचना का उपक्रम किया। वे एक गहरे समाजशास्त्री के रूप में सामाजिक समानता और न्याय का संदेश देते हैं। उन्होंने प्रज्ञा की आंख से धम्म को देखने का आव्हान किया वर्तमान में विश्व को बुद्ध के उपदेशों की आवश्यकता है। उनकी दृष्टि हमें पावन करती है।

प्रवासी साहित्यकार श्री सुरेश चन्द्र शुक्ल, शरद आलोक, ऑस्लो, नॉर्वे ने कहा कि बुद्ध ने मनुष्य जीवन के लिए आवश्यक विभिन्न मंगल कर्म बताए हैं। उन्हें अंगीकार कर जीवन को परिवर्तित किया जा सकता है। बुद्ध का संदेश है कि  खुशी बांटने से होती है, संचित करने से नहीं। श्री शुक्ल ने अपनी कविता करुणा के सागर गौतम बुद्ध सुनाई।

विशिष्ट अतिथि डॉ शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे ने कहा कि बुद्ध ने तृष्णा और आसक्ति को मानव जीवन के दुख के कारण माना।  इनसे मुक्त होना आवश्यक है। वे मध्यम मार्ग को दिखाते हैं। गौतम बुद्ध की दृष्टि वैज्ञानिक थी। उनकी शिक्षा से मनुष्य मानसिक स्वास्थ्य और आत्मिक शांति को प्राप्त कर सकता है। उनकी शिक्षा को व्यवहार में लाकर हम अपना जीवन सफल कर सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्री जी डी अग्रवाल, इंदौर ने कहा कि बुद्ध ने युवावस्था में ही सांसारिक आकर्षणों से मुक्ति की राह अपनाई थी। बुद्ध की शिक्षा ग्रहण करने से हमारा जीवन सार्थक हो सकता है। उन्होंने भगवान बुद्ध को समर्पित अपनी कविता सुनाई, जिसकी पंक्तियां थीं, दो ऐसा आशीष सृष्टि यह निर्भय हो, करुणा के अवतार तुम्हारी जय हो।

संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुवर्णा जाधव, मुंबई ने कहा कि गौतम बुद्ध ने मानव मात्र के कल्याण के उपदेश दिए। उनकी आगमन से वैश्विक क्रांति हुई। गौतम बुद्ध ने आम व्यक्ति को योग से जोड़ा। उन्होंने चार आर्य सत्य एवं अष्टांग मार्ग का उपदेश दिया। बौद्ध धर्म जीवन का चरम लक्ष्य निर्वाण को मानता है। यह आज संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय है। बुद्ध ने न अधिक भोग और न अधिक त्याग की बात कर मध्यम मार्ग सुझाया।

विशिष्ट अतिथि डॉ वरुण गुलाटी, नई दिल्ली ने कहा कि बुद्ध का उद्देश्य सहज मार्ग दिखाना था। बुद्ध के विचारों से सभी वर्गों के लिए निर्वाण का रास्ता खुल गया। उन्होंने सम्यक् ज्ञान का प्रचार किया, जिससे सामान जन भी उनसे जुड़ गए। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में वे विशिष्ट मानदंड देते हैं। उनका अष्टांग मार्ग कल्याणकारी राज्य के लिए अत्यंत उपादेय है। बुद्ध ने जाति विषमता का निषेध कर समानता का मार्ग सुझाया।

विशिष्ट अतिथि डॉ ममता झा, मुंबई ने कहा कि बुद्ध आज भी सामयिक हैं। उनकी शिक्षा से जीवन में तमाम प्रकार की मुश्किलों और संघर्ष से मुक्त हुआ जा सकता है। बुद्ध की दृष्टि में प्रत्येक दुख के मूल में तृष्णा है। उसे समाप्त कर हमारा जीवन प्रकाशमय बन सकता है। श्रीमती झा ने बुद्ध के जीवन से जुड़ा हुआ एक प्रसंग सुनाया, जिसमें उनकी क्षमा, संयम, त्याग और अहिंसा की प्रवृत्ति का परिचय मिलता है।

वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोहनलाल वर्मा, भीलवाड़ा ने कहा कि भारत में अस्मिता का संघर्ष चल रहा है। बुद्ध ने जो कुछ कहा आज भी वह प्रासंगिक है। बुद्ध हमारे जीवन में भ्रांतियों के निराकरण का मार्ग दिखाते हैं। पूर्णता की प्राप्ति का ज्ञान गौतम बुद्ध को मिला था। उन्होंने दुख के निवारण के लिए अपने मन को निर्मल करने की आवश्यकता बताई। बुद्ध और महावीर – दोनों  जीवन व्यवहार एवं विस्मृत ज्ञान को पुनः प्राप्त करने की याद दिलाते हैं। 

वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेयी, इंदौर ने कहा कि गौतम बुद्ध का संदेश जीवन में नव चेतना जागृत करने का संदेश है। वे अपने अंदर के दीपक को जलाने की आवश्यकता बताते हैं, जो वर्तमान समय में उपादेय है।

योगाचार्य डॉ निशा जोशी, इंदौर ने कहा कि बुद्ध कभी बनते नहीं है, बुद्ध एक स्थिति है। गौतम बुद्ध की तरह आचरण करते हुए इसे हम सभी प्राप्त कर सकते हैं। बुद्ध जैसे व्यक्तित्व कभी मरते नहीं। जो व्यक्ति सम्यक् ज्ञान को प्राप्त करता है, वह सही अर्थ में बुद्ध है।

प्रस्तावना डॉ शैल चंद्रा, धमतरी, छत्तीसगढ ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध ने लोगों को मध्यम मार्ग का संदेश दिया। उन्होंने हिंसा और पशु बलि का निषेध करते हुए पंचशील का सिद्धांत दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना डॉ पूर्णिमा कौशिक, रायपुर ने की। स्वागत भाषण डॉ गरिमा गर्ग, पंचकूला, हरियाणा ने दिया। संस्था का परिचय कार्यक्रम की संयोजक डॉ लता जोशी, मुंबई ने दिया।

संगोष्ठी में डॉ विमल चंद्र जैन इंदौर, डॉक्टर जी डी अग्रवाल, इंदौर, डॉ मुक्ता कान्हा कौशिक, रायपुर, डॉ रश्मि चौबे, गाजियाबाद, मुंबई, डॉक्टर गरिमा गर्ग, पंचकूला, डॉ शिवा लोहारिया, जयपुर, डॉ पूर्णिमा कौशिक, रायपुर, डॉ मनीषा सिंह, श्री मोहनलाल वर्मा, डॉक्टर रोहिणी डाबरे, अहमदनगर, डॉक्टर शहनाज अहमद, डॉ सुनीता चौहान, मुंबई, डॉ रामनिवास साहू, बिलासपुर, डॉक्टर पूर्णिमा जेंडे, डाक्टर प्रतिभा जी येरेकर,  डॉक्टर गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी, प्रयागराज आदि सहित अनेक शिक्षाविद, साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का संचालन डॉक्टर मुक्ता कान्हा कौशिक रायपुर ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रभा बैरागी, उज्जैन ने किया।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं