Skip to main content

मध्यप्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन 5 मई से - मुख्यमंत्री श्री चौहान

मध्यप्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन 5 मई से

निर्धारित दर से अधिक में जाँच के प्रकरणों में हो कठोर कार्रवाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कोविड-19 की रोकथाम एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा  
 

भोपाल : सोमवार, मई 3, 2021


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 18 से 45 वर्ष के व्यक्तियों के नि:शुल्क वैक्सीनेशन का कार्य पाँच मई से प्रारम्भ होगा। वैक्सीनेशन के लिए  5 करोड़ 29 लाख डोजेस की संभावित आवश्यकता के दृष्टिगत दोनों वैक्सीन निर्माताओं को क्रय आदेश जारी किए गए हैं। वैक्सीनेशन के लिए डोजेस की जल्द से जल्द आपूर्ति के लिए आयात की संभावनाओं का भी परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन कार्य यथावत जारी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास से कोविड-19 की रोकथाम एवं व्यवस्थाओं के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग द्वारा कोविड कोर ग्रुप की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि ग्रामीण अंचल में होम आइसोलेशन व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। पंचायत ग्रामीण विकास, वन, स्वास्थ्य विभाग का अमला और स्थानीय जन-प्रतिनिधि समन्वय और सामंजस्य बना कर व्यवस्था को पुख्ता करें। घर पर आइसोलेशन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अभाव होने पर संक्रमित व्यक्ति को कोविड केयर सेंटर में स्थान्तरित किया जाए। आवश्यकता होने पर वाहन की व्यवस्था भी की जा सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जाँचे निर्धारित दरों पर हों, इस व्यवस्था को कड़ाई के साथ लागू करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य के मामलों में कठोर कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को बैठक में बताया गया कि प्रदेश में नये पॉजिटिव 12 हजार 72  मामले आए है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 13 हजार 408 है। इनमें से 1505 विभिन्न चिकित्सालयों से 706 कोविड केयर सेंटर से और 11 हजार 197 होम आइसोलेशन में स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में शासकीय चिकित्सालयों में 14 हजार 88 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 11 हजार 891 भरे हुए है। निजी क्षेत्र में 10 हजार 837 ऑक्सीजन बेड में से 9 हजार 390 बेड भरे हुए हैं। प्रदेश में 14 हजार 472 आइसोलेशन बेड और 1 हजार 375 ऑक्सीजन बेड शासकीय कोविड केयर सेंटर में और 621 आइसोलेशन और 68 ऑक्सीजन बेड निजी क्षेत्र के कोविड सेंटर में उपलब्ध है। शासकीय कोविड केयर सेंटर में 28 प्रतिशत आइसोलेशन बेड और 61 प्रतिशत ऑक्सीजन बेड भरे हुए है। निजी क्षेत्र के कोविड केयर सेंटर में 22 प्रतिशत आइसोलेशन बेड और 85 प्रतिशत ऑक्सीजन बेड भरे हुए हैं। प्रदेश में 42 जिला चिकित्सालयों में नई ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेज गति से प्रगतिरत है। कुल 2,302 आक्सीजन पाइंट में से 1,558 का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इसी तरह प्रदेश के 51 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं