Skip to main content

उज्जैन जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा, गतिविधियां जिन्हें लॉकडाउन में प्रतिबंध से छूट रहेगी ; कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये

उज्जैन जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा,

गतिविधियां जिन्हें लॉकडाउन में प्रतिबंध से छूट रहेगी

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये


उज्जैन 09 अप्रैल। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने उज्जैन जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा के अन्तर्गत कानून व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने की दृष्टि से विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेशों के सम्बन्ध में जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिये गये निर्णय और मप्र शासन गृह विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं। आदेश के अनुसार उज्जैन जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा।
आदेश के तहत उज्जैन जिले के समस्त शासकीय कार्यालय के कार्यदिवस सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किये जाते हैं। शनिवार एवं रविवार को समस्त शासकीय कार्यालय बन्द रहेंगे। पांच कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक नियत होगा (अनिवार्य सेवाएं जैसे- पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, फायर ब्रिगेड, एमपीईबी कार्यालय, कार्यपालिक दण्डाधिकारी, नगर निगम आदि को छोड़कर)।
कोरोना संक्रमण की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए आगामी दिवसों में आने वाले विभिन्न पर्व जैसे सोमवती अमावस्या आदि पर नदी के विभिन्न घाटों पर होने वाले सामूहिक स्नान प्रतिबंधित किये जाते हैं। उज्जैन जिले के समस्त (लॉकडाउन अवधि को छोड़कर) व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात्रि 8 बजे तक ही संचालित किये जा सकेंगे (आवश्यक सेवाएं जैसे- मेडिकल, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर)।
गतिविधियां जिन्हें लॉकडाउन में प्रतिबंध से छूट रहेगी
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार अन्य राज्यों से माल, सेवाओं का आवागमन, केमिस्ट, अस्पताल, इमरजेंसी चिकित्सा, राशन दुकानें, पेट्रोल पम्प, बैंक, एटीएम, दूध और सब्जी की दुकानें, पेपर हॉकर्स, मीडियाकर्मी, औद्योगिक मजदूरों, उद्योगों हेतु कच्चा/तैयार माल, उद्योगों के अधिकारियों/कर्मचारियों का आवागमन, केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय के अधिकारी/कर्मचारी का आवागमन, परीक्षा केन्द्र आने और जाने वाले परीक्षार्थी तथा परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े कर्मी, अधिकारीगण, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड सेवाएं, टीकाकरण हेतु आवागमन कर रहे नागरिक/कर्मी, बसस्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने-जाने वाले नागरिक, गेहूं उपार्जन के अन्तर्गत कर्त्तव्यरत कर्मचारी, अधिकारी एवं विक्रयकर्ता किसान को लॉकडाउन में प्रतिबंध से छूट रहेगी।
साथ ही आवश्यक वस्तु के अन्तर्गत दूध की दुकानें, सब्जी, राशन की दुकानें प्रात: 6 बजे से प्रात: 10 बजे तक एवं शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुली रह सकेंगी। कलेक्टर ने आदेश दिये हैं कि सम्बन्धित थाना प्रभारी कार्यपालिक दण्डाधिकारी दण्ड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144 के अन्तर्गत जारी आदेशों/प्रावधानों का पालन कराने के लिये उत्तरदायी होंगे। साथ ही पूर्व के प्रतिबंधात्मक आदेशों में उल्लेखित शेष कंडिकाएं यथावत लागू रहेंगी।

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं