उज्जैन। शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय उज्जैन का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक संध्या प्यार के दो पल कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रधानाचार्य डॉ जे.पी. चौरसिया ने बताया कि व्यक्तित्व के विकास और प्रतिभाओं के निखार के लिए वार्षिकोत्सव होना अत्यंत आवश्यक है। कोरोना वायरस बचाव के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही छात्र-छात्राओं के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। जिला प्रशासन से अनुमति उपरांत कार्यक्रम रात्रि 9:30 बजे समाप्त किया गया।
प्रोफेसर इंचार्ज डॉक्टर ओपी व्यास रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में धन्वंतरी वंदना, शिव वंदना का गायन हुआ। सोलो गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक, शायरी, मिमिक्री, इंस्ट्रूमेंट वादन, गियर, बांसुरी, मंडोलियन की विभिन्न कर्णप्रिय प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत की।
विगत 1 सप्ताह पूर्व से खेलकूद प्रतियोगिता वालीबाल क्रिकेट, केरम, खो-खो एथलेटिक्स आदि संपन्न हुए। साहित्यिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में रंगोली, निबंध, स्वरचित काव्य पाठ, क्विज, अंताक्षरी आदि सभी कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
क्रीड़ा समिति अध्यक्ष डॉ. एस. सतुआ, सचिव डॉ. रामतीर्थ शर्मा, साहित्यिक बौद्धिक समिति अध्यक्ष डॉक्टर अजयकीर्ति जैन, डॉ. आशीष शर्मा, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र मिश्रा, डॉ. योगेश वाणी रहे। जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश जोशी ने दी।
Comments