इतिहासकार सम्मेलन 2021 ; विक्रम विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व अध्ययनशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं इतिहास पाठ्यक्रम पर परिचर्चा का आयोजन
इतिहासकार सम्मेलन 2021
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं इतिहास पाठ्यक्रम परिचर्चा
उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व अध्ययनशाला में दिनांक- 17.03.2021 को प्रातः 10:30 बजे से एक दिवसीय पद्मश्री डॉ.वी.एस.वाकणकर स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विक्रम विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के समस्त महाविद्यालयों में पदस्थ इतिहास विषय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि विद्वान सहभागिता करेंगे।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ.नारायण व्यास, भोपाल, विशिष्ट अतिथि डॉ.प्रशान्त पुराणिक, कुलसचिव महर्षि पाणिनी संस्कृत बैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन होगें। डॉ.हर्षवर्धन सिंह तोमर, भोपाल, डॉ.रमेश यादव भोपाल, डॉ.ललित शर्मा, झालावाड़, डॉ.नीरज त्रिपाठी, जयपुर, शिक्षा नीति पर महत्वपूर्ण व्याख्यान देंगे।
डॉ. आर.के. अहिरवार, विभागाध्यक्ष एवं संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस अवसर पर विभाग के 6 भूतपूर्व छात्रों को पद्मश्री डॉवाकणकर स्मृति सम्मान 2021 से सम्मानित किया जावेगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति परिचर्चा पर समस्त इतिहासकारों के बीच परिचर्चा होगी। निर्णयानुसार रोजगारन्मुखी पाठ्यक्रम तैयार किया जावेगा।
दिनांक- 17.03.2021, समय- 10:30 बजे उद्घाटन सत्र
स्थान- प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व अध्ययनशाला, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र)
Comments