नागदा -राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक के निर्णयानुसार राष्ट्रीय महिला इकाई का गठन डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव ने संस्था के श्री हरेराम वाजपेयी, डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा एवं श्री ब्रजकिशोर शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से किया । जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शिवा लोहारिया एवं महासचिव डॉ. रश्मि चौबे सहित 9 उपाध्यक्ष, 9 सचिव एवं 4 प्रदेशाध्यक्षो का मनोनयन हुआ।
उपाध्यक्ष-श्रीमती पुष्पा गरोठिया भोपाल, डॉ. रचनासिंह ‘रश्मि‘ आगरा (उ.प्र.), श्रीमती ममतासिंह गाजियाबाद,. श्रीमती आशा शर्मा देहरादून, श्रीमती ममता बनर्जी गिरीडीह, श्रीमती श्रद्धा जैन मुम्बई, प्रा. विनीता राजापुरकर मुम्बई, श्रीमती मनीषासिंह मुम्बई, श्रीमती उषा शर्मा इन्दौर, श्रीमती दिव्या पण्डया।
सचिव-सुश्री प्रगति बैरागी, उज्जैन म.प्र., श्रीमती संगीता हड़के भोपाल, श्रीमती सरिता गोयल ‘सरस‘ मुरैना, श्रीमती पायल परदेशी महू, सुश्री डॉ. खुशबुसिंह रायपुर(छग)., सुश्री सरोज बघेल,फिरोजाबाद (उ.प्र.), सुश्री प्रियंका द्विवेदी प्रयाग (उ.प्र.), सुश्री ज्योति तिवारी, इन्दौर (म.प्र.), श्रीमती हेमा मसाके।
समस्त नवमनोनीत महिला पदाधिकारियों को श्रीमती सुवर्णा जाधव, डॉ. शहाबुद्दीन शेख, डॉ. उर्वशी उपाध्यक्ष डॉ. शम्भू पंवार, सुंदरलाल जोशी ‘सूरज‘ ने बधाई दी।
Comments