Skip to main content

भारत ने कोविड-19 मामले में उल्‍लेखनीय उपलब्धि हासिल की- 6 महीने बाद दैनिक नए मामले गिरकर 18,732 पर आए

भारत ने कोविड-19 मामले में उल्‍लेखनीय उपलब्धि हासिल की- 6 महीने बाद दैनिक नए मामले गिरकर 18,732 पर आए

सक्रिय मामले 170 दिनों के बाद 2.78 लाख से नीचे



भारत ने वैश्विक महामारी के विरुद्ध लड़ाई में उल्‍लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है।

दैनिक नए मामले 6 महीनों के बाद 19,000 से नीचे आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में 18,732 नए मामले दर्ज किए गए। नए मामले 1जुलाई, 2020 को 18,653 थे। 

WhatsApp Image 2020-12-27 at 10.00.34 AM.jpeg

भारत के कुल सक्रिय मामले आज गिरकर 2.78 लाख (2,78,690) पर आ गए। 170 दिनों के बाद यह सबसे कम संख्‍या है। कुल सक्रिय मामले 10जुलाई, 2020 को 2,76,682 थे।

देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या में निरंतर गिरावट का रुझान देखा गया है। भारत के वर्तमान सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों के केवल 2.74 प्रतिशत हैं।

पिछले 24 घंटों में 21,430 लोग स्‍वस्‍थ हुए तथा अस्‍पतालों से उन्‍हें छुट्टी दे दी गई। इससे कुल सक्रिय मामलों में 2,977 की गिरावट दर्ज की गई।

WhatsApp Image 2020-12-27 at 10.08.20 AM.jpeg

अब स्‍वस्‍थ हो चुके लोगों की कुल संख्‍या 97,61,538 है। स्‍वस्‍थ हो चुके मामलों तथा सक्रिय मामलों के बीच अंतराल निरंतर बढ़ रहा है, जो 95 लाख के निकट पहुंच गया है और वर्तमान में यह 94,82,848 है।

नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी में अंतर से रिकवरी दर सुधर कर आज 95.82 प्रतिशत हो गई है। दैनिक नए मामलों की तुलना में रिकवरी में सुधार से यह अंतर निरंतर बढ़ रहा है।

रिकवरी हो चुके नए मामलों के 72.37 प्रतिशत अब 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में केन्द्रित हैं।

केरल ने एक दिन में 3,782 नई रिकवरी के साथ एक दिन में रिकवरी की अधिकतम संख्‍या दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल में 1,861 लोग स्‍वस्‍थ हुए जबकि छत्तीसगढ़ में यह संख्‍या 1,764 रही। 

WhatsApp Image 2020-12-27 at 9.54.24 AM.jpeg

नए मामलों के 76.52 प्रतिशत 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में केन्द्रित हैं।

केरल ने 3,527 के साथ सर्वोच्‍च दैनिक नए मामले दर्ज किए। 2,854 नए मामलों के साथ महाराष्‍ट्र दूसरे स्‍थान पर रहा।

WhatsApp Image 2020-12-27 at 9.51.45 AM.jpeg

पिछले 24 घंटों में 279 मौतें दर्ज की गई हैं।

नई मौतों के 75.27 प्रतिशत 10 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक मौतें (60) हुईं। पश्चिम बंगाल में 33 और दिल्‍ली में 23दैनिक मौतेंहुईं।

WhatsApp Image 2020-12-27 at 9.53.14 AM.jpeg


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं