विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी 5 अक्टूबर को
विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा 5 अक्टूबर 2020 को मध्याह्न 12:00 बजे राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी रसायनशास्त्र के क्षेत्र में भारतीय महिला वैज्ञानिकों के योगदान पर केंद्रित होगी। इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन शांति स्वरूप भटनागर अवार्ड से सम्मानित प्रथम महिला वैज्ञानिक डॉ असीमा चटर्जी की जयंती पर उनकी पावन स्मृति में किया जा रहा है।
वेब संगोष्ठी के संरक्षक कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडे एवं प्रमुख अतिथि विज्ञान भारती मालवा प्रांत के संगठन मंत्री श्री प्रजातंत्र गंगेले होंगे। विशिष्ट वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधा जैन एवं आईआईटी बी एच यू वाराणसी की प्रोजेक्ट सहयोगी डॉ आकांक्षा दीक्षित होंगी।
यह कार्यक्रम विज्ञान भारती, मालवा प्रांत, विक्रम विश्वविद्यालय की रसायन शास्त्र एवं जैव रसायन अध्ययनशाला और फार्मेसी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा, कुलानुशासक, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि, आयोजन समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर शुभा जैन, समन्वयक प्रोफ़ेसर उमा शर्मा, सह समन्वयक डॉ कमलेश दशोरा, आयोजन सचिव डॉ अखिलेश तिवारी, डॉक्टर चित्रलेखा कड़ेल एवं सदस्य शेखर दिसावल ने संगोष्ठी में सहभागिता का अनुरोध प्रबुद्धजनों और शोधकर्ताओं से किया है।
Comments