उज्जैन। भीम आर्मी उज्जैन म.प्र. की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उज्जैन जिला अध्यक्ष रवि गुजराती की अनुशंसा पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन , उज्जैन (म.प्र.) के उज्जैन जिला महासचिव पद पर मुकेश वाल्मिकी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तराना विधानसभा के अध्यक्ष पद पर विक्रमसिंह लोहाना को नियुक्त किया गया है। अस आशय का पत्र रवि गुजराती ने 4 जुलाई को पदाधिकारियों को जारी किया। इस नियुक्त पत्र सौंपने के दौरान भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी सुनील अस्तेय, प्रदेश प्रवक्ता राजेश वर्षी, संभाग उपाध्यक्ष राकेश बामनिया, शहर अध्यक्ष सचिन गोसर, तहसील उपाध्यक्ष जीवनसिंह सोलंकी, सागर बगाना, सुमित सूर्यवंशी अशोक भाटी आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी सोनू अजमेरी जिला मीडिया प्रभारी ने दी।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments