Skip to main content

उज्जैन नगर पालिका निगम के वार्ड नम्बर 5 में 4 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन


उज्जैन नगर पालिका निगम के पुरषोत्तम सागर वार्ड नम्बर 5 में 4 करोड़ के विकास कार्यो का भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री पारस चन्द्र जैन जी उपस्थित रहे व् साथ ही उपस्थित थे सांसद श्री अनिल फिरोजिया, उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, सभापति श्री सोनू गहलोत, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निशा बुध्दि सिंह सेंगर, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री सत्यनारायण चौहान, झोंन अध्यक्ष सुश्री विनीता शर्मा, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती, उज्जैन शहर भाजपा अध्यक्ष श्री विवेक जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे साथ ही इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।


उज्जैन: शहर में जारी विकास एवं सौन्द्रर्यकरण के क्रम में नगर निगम की नई सौगत के रूप में 3.86 करोड़ की लागत से सप्त सागरों में से एक पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है। जिसका भूमि पूजन शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री पारस जैन, महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल, निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत, नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्ययक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, क्षैत्रिय पार्षद श्रीमती निशा बुद्ध सेंगर एवं निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के द्वारा संपन्न किया गया।


    उल्लेखनीय है कि पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य अन्तर्गत 3.86 करोड़ की लागत से ब्रिज का निर्माण, पाथवे, आइलैण्ड का सौन्दर्यकरण, फाउण्टेन, पक्षीयो के लिये स्थान, लाईटिंग, ग्रीनरी, गजीबो एवं अन्य सौन्दर्यकरण कार्य करवाए जाएंगे।

    महापौर द्वारा कहा गया कि नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्य में कोई कसर नही छोडी जाएगी निरंतर शहर में चहुमुखी विकास कार्य सम्पन्न कराए जाएंगे। उज्जैन के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए सप्तसागरो का सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पुरूषोत्तम सागर के सौन्दर्यकरण कार्य अन्तर्गत यहा मध्य में स्थित टीले का जिर्णोद्धार करते हुए इसे ब्रिज के माध्यम से जोड़ा जाकर भगवान पुरूषोत्तम की प्रतिमा लगवाई जाएगी जो एक आकर्षण का मुख्य बिन्दु रहेगा। जिससे यहां आने वाले एक अलग ही आनन्द की अनुभूती करेंगे।
भुमि पूजन कार्यक्रम के साथ की पुरूषोत्तम सागर की हरियाली को और विकसीत करते हुए उपस्थित अतिथियों द्वारा त्रिवेणी (नीम-पिपल-बरगद) के वृक्ष रोपे गये।

 इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री सत्यनारायण चैहान, झोन अध्यक्ष सुश्री विनिता शर्मा, पूर्व विधायक महंत श्री राजेन्द्र भारती, महामंत्री श्री सुरेश गिरी, सर्वश्री विवेक उदगीर, विशाल पांचाल, दिलीप परमार उपस्थित रहे।



 


https://www.facebook.com/395226780886414/posts/1087703658305386/


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं