Skip to main content

मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर दर 59.43 प्रतिशत हुई ; वर्तमान में, 2,20,114 सक्रिय मामले हैं


मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर दर 59.43 प्रतिशत हुई

ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़कर एक लाख तीस हजार के करीब



दिनांक : 01 JUL 2020 5:22PM Delhi


कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के साथ भारत सरकार द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप आज कोविड के सक्रिय मामलों की तुलना में उपचार के बाद ठीक होने वालों की संख्या 1,27,864  अधिक हो चुकी है । इसके परिणामस्वरूप रिकवरी दर बढ़कर 59.43 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, कोविड -19 के कुल 13,157 रोगी ठीक हुए। इनकी कुल संख्या 3,47,978 हो चुकी है।


वर्तमान में, 2,20,114 सक्रिय मामले हैं और सभी चिकित्सकीय देखरेख में हैं।


देश में टेस्टिंग लैब नेटवर्क को और मजबूत किया गया है। सरकारी क्षेत्र में 764 प्रयोगशालाओं और 292 निजी प्रयोगशालाओं के साथ, देश में 1056 प्रयोगशालाएँ हैं।


अलग-अलग आंकड़े इस प्रकार हैं:



  • रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 576 (सरकारी: 365 + निजी: 211)

  • ट्रुनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 394 (सरकारी: 367 + निजी: 27)

  • सीबीनाट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 86 (सरकारी: 32 + निजी: 54)


परीक्षण किए जा रहे नमूनों की कुल संख्या एक बढ़ती हुई प्रवृत्ति दिख रही है, और इसने 88,26,585 आंकड़े को छू लिया है। पिछले 24 घंटो के दौरान कुल 2,17,931 नमूनों का परीक्षण किया गया ।


कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA


COVID-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर ईमेल और @CovidIndiaSevaपर ट्वीट किया जा सकता है।


कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 or 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें।


कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं