आज बड़ा मलहरा विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी जी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।
भोपाल। मध्यप्रदेश के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली, इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
इसके पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। यह बात सामने आ रही है कि पिछले कुछ दिनों से प्रद्युम्न सिंह लोधी उमा भारती और अन्य भाजपा नेताओं के संपर्क में थे।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments