Skip to main content

कोरोना वायरस और एक्टिव पॉजिटिव रोगी संख्या में कभी दूसरे क्रम पर रहा मध्यप्रदेश अब 15वें क्रम पर

प्रदेश का रिकवरी रेट 76.9 प्रतिशत
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की प्रदेश में कोरोना स्थिति की समीक्षा


भोपाल : शनिवार, जुलाई 4, 2020, 20:52 IST


श्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि किल कोरोना अभियान में डोर टू डोर सर्वे में कोरोना पॉजिटिव रोगियों की जांच के साथ ही मलेरिया और अन्य व्याधियों की पहचान कर रोगियों का इलाज सुनिश्चित करें। हर जिले में अधिकाधिक सेंपलिंग भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सर्वे से पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या निश्चित ही बढ़ेगी लेकिन प्रत्येक रोगी को आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाएं। प्रत्येक जिले में किल कोरोना अभियान में अधिक से अधिक सेंपलिंग कार्य हो और सार्वजनिक स्वछता और सोशल डिस्टेंसिंग के पहलुओं पर ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में प्रदेश में वीडियो कांफ्रेंस द्वारा कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।









किल कोरोना अपडेट


बैठक में जानकारी दी गई कि किल कोरोना अभियान में नागरिकों का भी सहयोग मिल रहा है। प्रदेश में शनिवार को शहरी क्षेत्र में 1776 और ग्रामीण क्षेत्र में 8975 सर्वे दलों ने कार्य किया। चार दिवस की अवधि में प्रदेश में मलेरिया के 399 प्रकरण भी सामने आए हैं। इन सभी का इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान में करीब 6000 सैंपल लिए लिए गए। अब तक अभियान के तहत 10 हजार 477 सैंपल लिए जा चुके हैं। शनिवार सर्वे में 61 लाख 54 हजार जनसंख्या कवर की गई। प्रदेश में कुल एक करोड़ 85 लाख लोगों की स्वास्थ्य सर्वे अभियान के अंतर्गत किया जा चुका है। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पॉजिटिव रोगियों के कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी गंभीरता से होना चाहिए। इससे कम्युनिटी में कहीं भी वायरस स्प्रेड होने की आशंका को समाप्त करने में मदद मिलेगी।



बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश एक्टिव प्रकरणों के लिहाज से शुरूआत में देश में दूसरे क्रम पर था। सघन प्रयासों से स्थिति में इतना सुधार हुआ है कि मध्य प्रदेश अब 15वें क्रम पर है। इस दृष्टि से मध्यप्रदेश की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पूर्व में मध्यप्रदेश दूसरे, तीसरे और चौथे क्रम पर था। प्रदेश में संचालित किल कोरोना अभियान में पॉजिटिव प्रकरण की जल्द पहचान होने से रोगी का समय पर मिले उपचार से जल्द स्वस्थ होने में मदद मिल रही है।


सागर, टीकमगढ़ और पन्ना की पृथक समीक्षा


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर टीकमगढ़ और पन्ना जिलों में कोरोना की स्थिति की पृथक से समीक्षा की। सागर जिले की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 24 फीवर क्लीनिक कार्य कर रहे हैं। कुल 76 कंटेनमेंट एरिया हैं जिनसे करीब 28 हजार आबादी कवर हो रही है। जिले में कुल 368 सर्वे दल कार्य कर रहे हैं लगभग 6 हजार व्यक्ति होम क्वॉरेंटाइन और 123 व्यक्ति संस्थागत क्वॉरेंटाइन में है। अभी जिले में एक्टिव केस की संख्या 90 है.इन सभी का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है। उपलब्ध बिस्तर क्षमता का 20 प्रतिशत ही उपयोग हो रहा है। पन्ना जिले में 21 कंटेनमेंट क्षेत्र हैं। कुल 150 सर्वे दल कार्य कर रहे हैं। लगभग डेढ़ हजार व्यक्ति क्वारेंटाइन किए गए हैं। जिले में 8 फीवर क्लीनिक कार्य कर रहे हैं, 278 व्यक्तियों को फर्स्ट कांटेक्ट ट्रेसिंग में चिन्हित किया गया है फीवर क्लीनिक में दिए गए 457 सैंपल में 11 पॉजिटिव पाए गए टीकमगढ़ जिले के समीक्षा में बताया गया कि टीकमगढ़ में गत सप्ताह है 20 पॉजिटिव प्रकरण सामने आए जहां 10 कंटेनमेंट क्षेत्र करीब 4000 आबादी कवर कर रहे हैं जिले में 193 सर्वे दल कार्य कर रहे हैं लगभग डेढ़ सौ व्यक्ति क्वारंटाइन किए गए हैं टीकमगढ़ जिले में 6 फीवर क्लीनिक कार्य कर रहे हैं।


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...