Skip to main content

बीते 24 घंटों में सबसे ऊंची रिकवरी संख्या दर्ज की गई है; 28,472 मरीजों को छुट्टी दी गई

अब तक 7.5 लाख से अधिक कोविड मरीज स्वस्थ हो चुके हैं

रिकवरी दर 63 प्रतिशत के पार हुई

19 राज्यों / केंद्र शासित क्षेत्रों ने 63.13 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी दर दर्ज की



प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2020 12:34PM  Delhi


एक दिन में 28,472 रोगियों के ठीक होने का अब तक सबसे ऊंचा आंकड़ा दर्ज किया गया है। ये पिछले 24 घंटों में ठीक हो चुके / अस्पताल से छुट्टी दिए गए कोविड-19 रोगियों की सबसे ऊंची संख्या भी है। इसके साथ ही ठीक हुए मरीजों की संख्या 7,53,049 हो गई है। इसने कोविड-19 रोगियों की रिकवरी दर को बढ़ाकर 63.13 प्रतिशत तक कर दिया है।


 


ठीक हो चुके रोगियों की लगातार बढ़ती संख्या ने सक्रिय मामलों (आज 4,11,133) के साथ फर्क को 3,41,916 तक बढ़ा दिया है। यह फर्क उत्तरोत्तर बढ़ते हुए चलन को दिखा रहा है।


 


जहां राष्ट्रीय रिकवरी दर में सुधार हुआ है, वहीं 19 राज्य और केंद्र शासित क्षेत्र राष्ट्रीय औसत से भी अधिक रिकवरी दर दर्ज करवा रहे हैं।


 






















































































राज्य /केंद्र शासित क्षेत्रका नाम



रिकवरी दर



दिल्ली



84.83%



लद्दाख (यूटी)



84.31%



तेलंगाना



78.37%



हरियाणा



76.29%



अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह



75.00%



राजस्थान



72.50%



गुजरात



72.30%



छत्तीसगढ़



71.81%



असम



71.05%



ओडिशा



70.96%



तमिलनाडु



70.12%



मणिपुर



69.48%



चंडीगढ़



68.97%



उत्तराखंड



67.99%



पंजाब



67.86%



मध्य प्रदेश



67.47%



दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव



65.67%



हिमाचल प्रदेश



64.72%



बिहार



63.95%



 


स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों की लगातार बढ़ती संख्या और सक्रिय व स्वस्थ मरीजों के बीच बढ़ता अंतर इस बात की गवाही है कि केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई और राज्य / केंद्र शासित सरकारों द्वारा लागू की गई रणनीतियां इच्छित परिणाम ला रही हैं। इस संबंध में प्राथमिक ध्यान घर-घर सर्वेक्षण, निगरानी, ​​कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, कंटेनमेंट की प्रभावी योजनाओं, कमजोर आबादी की जांच और व्यापक परीक्षणों के माध्यम से रोग का जल्द से जल्द पता लगाने पर दिया जा रहा है। तीन स्तरीय स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे में बढ़ोतरी और अच्छी तरह क्रियान्वित देखभाल के नियमों ने अस्पतालों में और घरेलू अलगाव के माध्यम से प्रभावी उपचार में मदद की है।


 


नई दिल्ली के एम्स के साथ साथ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में उत्कृष्टता के केंद्रों ने आईसीयू रोगियों की गंभीर देखभाल और नैदानिक ​​उपचार को बल दिया है, जिससे भारत में मरीज मृत्यु दर को कम किया जा सका है। नई दिल्ली के एम्स का ई-आईसीयू कार्यक्रम केंद्र-राज्य सहयोग का एक और रास्ता है जिसका उद्देश्य मृत्यु दर को कम करना है। सप्ताह में दो बार आयोजित किए गए इन टेली-परामर्श सत्रों ने आईसीयू रोगियों के नैदानिक ​​प्रबंधन में क्षेत्र विशेषज्ञों के साझा अनुभवों और तकनीकी सलाह के माध्यम से राज्यों में बड़े कोविड-19 अस्पतालों का मार्गदर्शन और सहयोग किया है। स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित प्रयासों की वजह से मरीजों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हो रहा है और मृत्यु दर लगातार कम हो रही है, जो वर्तमान में 2.41 प्रतिशत है।


 


कोविड-19 संबंधी तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों को लेकर सभी प्रामाणिक और ताज़ा जानकारियों के लिए कृपया https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIAपर नियमित रूप से जाएं।


 


कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवालों को technicalquery.covid19@gov.in पर भेजा जा सकता है और अन्य सवालों को ncov2019@gov.in और @CovidIndiaSeva पर भेज सकते हैं।


 


कोविड-19 से जुड़े किसी भी प्रश्न की स्थिति में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। कोविड-19 पर राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdfपर भी उपलब्ध है।


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं