Skip to main content

अब तक एक दिन में सर्वाधिक लगभग 30,000 मरीजों के ठीक होने के साथ ही कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 7.82 लाख के पार, अभी देश भर में केवल 4,26,167 सक्रिय मरीज हैं।




दिनांक : 23 JUL 2020 2:21PM  Delhi

 

आज लगातार दूसरे दिन भी एक ही दिन में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में एक दिन के दौरान अब तक के सर्वाधिक यानी 29,557 मरीज कोविड-19 बीमारी से ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ ही कोविड-19 बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,82,606 हो गई है और इस तरह इस बीमारी से ठीक होने की दर में भी सराहनीय वृद्धि दर्ज की गई हैजो अभी 63.18% है। इस बीमारी से ठीक होने और अस्पताल से छुट्टी पाने वाले रोगियों की अधिक संख्या की वजह से अब तक ठीक होने वाले कुल मरीजों और इसके कुल सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़ता ही जा रहा है। यह अंतर आज 3,56,439 हो गया है।


इस उपलब्धि का श्रेय केंद्र सरकार के नेतृत्व में जारी कोविड-19 प्रबंधन कार्यनीतियों को दिया जा सकता है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर प्रयासों की वजह से अधिक प्रभावी रोकथाम, तेज रफ्तार से परीक्षण और शीघ्र तथा कुशल नैदानिक ​​उपचार रणनीतियां कार्य कर रही हैं। ये सब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में विशेषज्ञों की टीमों द्वारा संचालित संयुक्त निगरानी समूह (जेएमजी) से निर्देशित हैं और इनमें एम्स,नई दिल्ली, विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उत्कृष्टता केंद्रों,आईसीएमआर और एनसीडीसी के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा मदद की जा रही है। केंद्र सरकार राज्यों में कोविड के तेज प्रसार वाले इलाकों में विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम भेजकर और कोविड अस्पतालों को मदद कर एम्स,नई दिल्ली के नेतृत्व में टेली-परामर्श कार्यक्रम के माध्यम से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों के साथ समन्वय करना जारी रखे हुए है। केंद्र और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के इन संयुक्त प्रयासों से मृत्यु दर को निम्न स्तर पर रखने में मदद मिल रही है। आज की तारीख में मृत्यु दर 2.41% है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।


इन प्रयासों की वजह से कोविड-19 के मरीजों की संख्या को कम करने में भी मदद मिली है। अभी देश भर में केवल 4,26,167सक्रिय मरीज हैं।


कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों एवं परामर्शों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIA देखें।


कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवाल technicalquery.covid19@gov.in और अन्य सवाल ncov2019@gov.in एवं @CovidIndiaSevaपर भेजे जा सकते हैं।


कोविड-19 को लेकर यदि कोई सवाल हो तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdfपर उपलब्ध है।



Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar



Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं