Skip to main content

इंदौर में 01 जून से लॉकडाउन-5 शुरू


कलेक्टर ने जनता से की सहयोग और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील, राजस्व अधिकारी, पुलिस और नगर निगमकर्मी पालन करायेंगे लॉकडाउन के नियम


इन्दौर | 01-जून-2020


कलेक्टर श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में आज नेहरू स्टेडियम में इंदौर जिले में लॉकडाउन-5 के संबंध में  बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि इंदौर जिले में आज एक जून से लॉकडाउन-5 शुरू किया जा रहा है। सात दिन बाद इसकी पुन: समीक्षा की जायेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस लॉकडाउन के दौरान शांति और धैर्य बनाये रखें तथा लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने जनता से कहा कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई और काम की छूट दी जा रही है, मगर कुछ प्रतिबंध भी लगाये जा रहे हैं। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना  है तथा मॉस्क, ग्लब्स और सेनेटाइजेशन का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि आज एक जून से जिले में सभी बैंक निर्धारित समय पर खुलेंगे, मगर वहाँ वे भीड़भाड़ नहीं होना चाहिये। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होना चाहिये। जिले में रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जिले में कर्फ्यु लागू रहेगा।

      कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिला प्रशासन द्वारा दूध डेयरी,(घर-घर सप्लाई) मेडिकल शॉप  और जरूरी उद्योग खोलने की छूट दी जा रही है। सांवेर रोड, पालदा, किला मैदान, संगम नगर और भमौरी के उद्योगों को संचालित करने और मजदूरों के आने-जाने की पहले से ही छूट दी गयी है। जिला प्रशासन द्वारा खजूरी बाजार की कापी-किताब की दुकानों में लोडिंग-अनलोडिंग माल लाने-ले जाने की छूट रहेगी, मगर दुकानों पर ग्राहक नहीं होना चाहिये और दुकानों का आधा शटर बंद रहना  चाहिये और किसी भी ग्राहक को खेरची माल नहीं बेचा जायेगा। आज एक जून से स्कूल और कॉलेज  में एक-तिहाई स्टॉफ के साथ कार्यालयीन गतिविधि संचालित करने की छूट दी गयी है। कक्षाएं स्थगित रहेंगी। घर में शादी के कार्यक्रम के लिये 12 व्यक्तियों के इकट्ठा होने और अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में अधिकतम 5 व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति दी गयी है। किसी भी शव का नजदीकी श्‍मशान घाट या कब्रस्तान में ही अंतिम संस्कार किया जायेगा। खिलाड़ी खेल मैदान में आज एक जून से खेल सकेंगे, मगर वहाँ पर दर्शकों की भीड़ इकट्ठा नहीं होना चाहिये। जिला प्रशासन द्वारा सुबह 5 बजे से 8 बजे तक मॉर्निंग वाकर्स को मॉनिंग वॉक के लिये छूट दी गयी है। इंदौर नगर के जोन-दो में मोबाइल शॉप और मोबाइल रिपेरिंग शॉप चालू रहेंगी,जिससे लोग मोबाइल और लैपटॉप सुधरवा सकें।

       उन्होंने कहा कि सब्जी और फल की दुकानें बंद रहेंगी, मगर ठेले और मेटाडोर के जरिये दुकानदार घर-घर सब्जी सप्लाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में निर्माणाधीन निर्माण कार्य भी कल से शुरू किये जाने की अनुमति दी गयी है, मगर इंदौर नगर के मध्य क्षेत्र में किसी तरह का निर्माण कार्य फिलहाल शुरू नहीं किया जायेगा। किसी भी प्रकार का शासकीय या अशासकीय नया निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जायेगा। बिना अनुमति के दुकान खोलने पर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम द्वारा दुकान का लायसेंस निरस्त कर दिया जायेगा और दुकान सील कर दी जायेगी। कन्टेनमेंट एरिया में सारी गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। दुकान, मॉल, शॉपिंग सेंटर, मैरिज गार्डन, शादी का जुलूस जैसी गतिविधियाँ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। बस सेवा, ऑटो,टेम्पो  आदि प्रतिबंधित रहेंगे।


      उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के माध्यम से लॉकडाउन-5 का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। नगर निगम के जोनल ऑफिसर भी पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ दौरा करेंगे। शुरू के 5 दिन तक जनता को समझाइश देकर सोशल डिस्टेंसिंग, स्वच्छता और मॉस्क लगाने तथा सेनेटाइजर लगाने, हाथ साफ रखने और सार्वजनिक स्थनों पर न थूकने की हिदायत दी जायेगी। पाँच दिन  बाद से अर्थदण्ड लगाया जायेगा।

      इस अवसर पर डीआईजी श्री हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिये लॉकडाउन बढ़ाना जिला प्रशासन की मजबूरी है। इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिये जनजागरूकता और जनसहयोग जरूरी है। लॉकडाउन को राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी मिलकर सामूहिक दौरा करेंगे और नियमों का कड़ाई से पालन करायेंगे। पुलिसकर्मी जनता पर कड़ी नजर रखेगी और कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं होने देंगे। आज एक जून से बैंक और एटीएम में भीड़ बढ़ने की संभावना है। पुलिस को इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है।

      बैठक में अपर कलेक्टर सर्वश्री दिनेश जैन, श्री बीबीएस तोमर, श्री कैलाश वानखेड़े, श्री अभय बेडेकर, श्री संदीप श्रोत्रिय, श्रीमती कीर्ति खुरासिया, श्री अजयदेव शर्मा, पुलिस अधीक्षक सर्वश्री सूरज वर्मा, श्री मोहम्मद युसुफ, श्री महेशचन्द्र जैन, नगर निगम के सभी जोनल अधिकारी, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद थे।



Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar




Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं