Skip to main content

राजभवन में कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत प्रतिदिन होगी उच्चस्तरीय समीक्षा

परिस्थिति अनुसार व्यवस्थाओं को सुचारू रखने होंगे तत्काल निर्णय 


भोपाल : गुरूवार, मई 28, 2020, 13:54 IST


राजभवन परिसर में कोविड 19 संक्रमण के दृष्टिगत जरूरी सावधानियों की प्रतिदिन उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी। परिसर के कर्मचारियों के आवास क्षेत्र को कोविड 19 प्रभावित कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर समस्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को सुनिश्चित किया गया है। आगंतुकों के आवागमन, कर्मचारियों के स्वास्थ्य आदि की कड़ी मॉनिटरिंग के लिए दैनिक समीक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि परिस्थिति अनुसार व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के कार्य तत्काल किए जा सके।


राज्यपाल के सचिव श्री मनोहर दुबे ने बताया कि राजभवन में कोविड 19 की चुनौती का सामना करने के लिए सभी आवश्यक सावधानियों के पालन को सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए राजभवन परिसर में क्षेत्र विशेष अनुसार व्यवस्था की गई है। राजभवन परिसर में स्थित कर्मचारियों के आवास वाले कंटेनमेंट क्षेत्र एवं शेष क्षेत्रों के लिए वर्गीकृत व्यवस्था की गई है। उसी के अनुसार सभी आवश्यक हिदायतें और एहतियात बरतने की व्यवस्था है। राज्यपाल के निवास और कार्यालय लाल कोठी को इनर जोन बनाकर आवागमन व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। कार्यालयों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं। परिसर स्थित कार्यालयों को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। आवश्यकता होने पर ही कर्मचारियों को बुलाया जायेगा।


उन्होंने बताया कि राजभवन को पृथक क्षेत्र दर्शाने के लिए बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन द्वारा घोषित किये गये कंटेनमेंट क्षेत्र में निर्धारित प्रोटोकाल और स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। कंटेनमेंट क्षेत्र के दोनो ओर एक चार का गार्ड लगाकर आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। राजभवन में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाना सुनिश्चित किया गया है। आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। राजभवन परिसर में निवासरत तथा कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जायेगी। राजभवन के इनर जोन में कार्यरत किचिन एवं अटेण्डेंट आदि के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी लेकर उनका उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जायेगा। इनर जोन में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का टेम्परेचर स्केन कर उसका रिकार्ड रखा जायेगा। राजभवन के गेट नं 01 एवं 03 को पूर्णतः सील किया गया है।


श्री दुबे ने बताया कि राजभवन परिसर में निवासरत सभी परिवारों को मेडीकल इमरजेंसी को छोडकर तीन दिवस तक बाहर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। संबंधित को बाहर जाने से पूर्व आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी होगी। परिसर में आवश्यक सेवाओं जैसे गार्डनिंग, साफ-सफाई, गौ-शाला, नल, जल, बिजली, मोबाइल, टी.वी. आदि की व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों को प्रवेश दिया जा सकेगा। सभी को सुरक्षा मापदंडों का पालन करना होगा। शेष किसी अन्य परिस्थिति में किसी व्यक्ति को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा। सभी वस्तुओं का सेनेटाइजेशन होने के बाद ही राजभवन के गेट नं 02 से प्रवेश की अनुमति होगी। परिसर में निवासरत कर्मचारियों से आवश्यकता पड़ने पर कार्य लिया जा सकता है। बाहर से आने वाले कर्मचारियों को भी आवश्यकता अनुसार कार्य हेतु समय-समय पर बुलाया जा सकेगा। कंटेनमेंट एवं शेष क्षेत्रों के वाहनों के लिए आवश्यक सावधानी बरतने और आवागमन प्रतिबंध के नियमों की निगरानी के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राजभवन परिसर मे सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति मे सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करवाते हुए मांडू पार्किंग क्षेत्र में निर्धारित समय पर करवाने की व्यवस्था की गई है। राजभवन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए नगर निगम भोपाल से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा।


सचिव श्री दुबे ने बताया कि राज्यपाल के निवास क्षेत्र में बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति का आवागमन नहीं होगा। राज्यपाल की डयूटी में कार्यरत कर्मचारियों को उसी क्षेत्र में ठहराने की व्यवस्था की गई है। सभी कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट करवाने के उपरांत स्वस्थ कर्मचारियों को ही इस क्षेत्र में ठहराया गया है। राज्यपाल के निवास क्षेत्र में ठहरने वाले कर्मचारियों द्वारा मास्क, ग्लब्स एवं सेनेटाइजेशन जैसे सुरक्षा मानको का पूर्णतः प्रयोग सुनिश्चत किया जा रहा है। राज्यपाल से मुलाकात से पूर्व सभी प्रकार की सावधानियां और प्रोटोकाल जैसे दो गज दूरी रखने, मास्क एवं शू कव्हर पहनने, सेनेटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग आदि सुनिश्चित करने के बाद ही मुलाकात की अनुमति की व्यवस्था है। आवश्यकतानुसार कारकेड की उपलब्धता की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गयी है।



Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar



Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं