- Get link
- Other Apps
Featured Post
- Get link
- Other Apps
भोपाल : शनिवार, मई 2, 2020, 19:10 IST
कोरोना संक्रमण के कारण अन्य प्रदेशों में फँसे मध्यप्रदेश के लगभग 50 हजार श्रमिक आज तक प्रदेश वापस लाए जा चुके हैं। इसी तरह, प्रदेश के विभिन्न जिलों में फँसे करीब 38 हजार श्रमिकों को पिछले 8 दिनों में उनके गृह स्थान पर पहुँचाया जा चुका है। आज नासिक से ट्रेन से 347 लोग भोपाल लाये गये।
अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि आज 2 मई को गुजरात से करीब 6 हजार लोग लाये गये हैं। श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और भोजन-पानी की व्यवस्था के बाद उन्हें उनके गृह स्थानों की ओर रवाना किया जा रहा है। लगभग 2 से 3 हजार लोग प्रतिदिन पैदल प्रदेश में वापस आ रहे हैं। उन्होंने बताया है कि तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, गोवा एवं महाराष्ट्र से भी ट्रेनों से श्रमिकों को लाने की कार्यवाही की जा रही है।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments