उज्जैन 16 मई 2020 : उज्जैन की वी केयर टीम के कपिल खत्री एवं कपिल जैन द्वारा लॉकडाउन के पहले दिन से 53 वे दिन तक लगातार प्रशासन एवं नगर निगम के समन्वय से खाना वितरण किया जा रहा है , संस्था वी केअर द्वारा मास्क, स्लीपर , राशन सामग्री आदि का भी वितरण किया जा रहे है। संस्था द्वारा लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने के लिए छोटी छोटी सभाएं भी बस्तियों में की जा रही है। ज्ञात हो कि संस्था वी केअर जरुरतमंदो को भोजन एवं शिक्षा के क्षेत्र में विगत दो वर्षो से उज्जैन शहर में सेवा कर रही है।
इस कार्य मे प्रमुख रूप से शुभम प्रजापति , सौरभ गरगे , अनुराग जैन , गोविंदा तोरानी ,नमित यादव , किशोर मुलानी, संतोष कोलवाल , अमित राठौर , मयंक नामदेव , सिद्धारत बाफना आदि भी साथ दे रहे हैं।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments