Skip to main content

कंटेनमेंट एरिया में कोरोना के खिलाफ आज से सर्जिकल स्ट्राइक

मुस्लिम क्षेत्र में  सेवा हेतु  मुस्लिम समाज के  25  निजी  डॉक्टर  आगे  आये
कलेक्टर ने  सर्वे  कार्य  से  जुड़े ढाई सौ से अधिक  कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया



उज्जैन 07 मई। कलेक्टर  श्री आशीष सिंह ने कहा है कि आज शाम से कंटेंटमेंट क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ,डॉक्टर्स एवं महिला एवं बाल विकास की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर कोरोनावायरस वायरस से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान करेगी। आवश्यकता होने पर उनकी जांच की जाएगी एवं उपचार के लिए  अस्पताल  पंहुचाया  जाएगा। उन्होंने कहा कि यह  कोरोना  के विरुद्ध एक तरह से  सर्जिकल स्ट्राइक ही है , जिसके माध्यम से हम छुपे बैठे कोरोना नाम के दुश्मन को समाप्त कर पाएंगे।
     कलेक्टर ने  क्षीर सागर  स्टेडियम के कुश्ती एरीना में एकत्रित ढाई सौ से अधिक आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, चिकित्सा कर्मी ,आंगनवाड़ी , महिला एवं बाल विकास के कर्मचारियों में जोश भरते हुए कहा कि वे सर्वे कार्य के दौरान किसी तरह की चिंता ना करें. जहां जहां जरूरत होगी वहां वहां वे अपने कलेक्टर  को साथ खड़ा पाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि संकट के समय में यदि आप किसी एक व्यक्ति की भी जान बचाते हैं तो यह इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं है ।उन्होंने कहा कि कंटेंटमेंट क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों से मिलना जो अंदर ही अंदर डरे हैं   ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है ,एक कठिन कार्य है। किंतु  यह असंभव भी नहीं है । कलेक्टर ने कहा कि ऐसे लोगो से  बार-बार मिलेंगे तो  परस्पर  विश्वास का पुल निर्मित होगा और इसी विश्वास से हम उनको घरों से निकालकर अस्पताल तक पहुंचा पाएंगे। उनकी  जान  बचा  पाएंगे।



मुस्लिम क्षेत्र में मुस्लिम समाज के 25 निजी डॉक्टर  निशुल्क सेवा देंगे
कलेक्टर ने कहा कि  समाज सेवा करने के लिए मुस्लिम एवं बोहरा समाज  के  25  डॉक्टर कंटेन्मेंट  क्षेत्र में   सर्वेक्षण व उपचार के   अभियान में शामिल हो रहे हैं। वे  घर-घर जाकर सर्वे कार्य में सहायता करेंगे। उन्होंने  इन  डॉक्टर्स की सराहना करते हुए कहा कि ये वे  निजी प्रैक्टिस करने  वाले  डॉक्टर हैं जो शासन से शुल्क के रूप में  एक  रुपया  भी लेना नहीं चाहते हैं ।किंतु समाज के लिए कुछ कर दिखाना चाहते हैं।
सर्वे  टीम  को  सुरक्षा  साधन उपलब्ध करवाए  जाएंगे
       कलेक्टर ने  सर्वे टीम को आश्वस्त किया कि उनकी हर उचित समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्हें सुरक्षा के लिए मास्क , सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।   शर्त यह है कि बिना कोई बहाना बनाएं  वे  समर्पण भाव से इस सेवा कार्य में जुट  जाए। कलेक्टर ने साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर कार्य में लापरवाही की या  कार्य नहीं किया तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी .बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर सुधीर सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं ,कर्मचारी, अधिकारियों को  बताया कि संक्रमण क्षेत्र में कार्य करने के दौरान  किस तरह से  कोरोना  से स्वयं का बचाव करना है।  उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस का संक्रमण किस तरह से फैलता है और इसके लक्षण क्या-क्या है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना ,अपर कलेक्टर श्रीमती  बिदिशा मुखर्जी  सहित कंटेंटमेंट क्षेत्र के सभी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे ।


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...