Skip to main content

बीजेपी का मिशन फीड द नीडी,1052 मंडलो के 65000 बूथों पर 5 लाख कार्यकर्ता कोरोना महामारी संकट में जनसेवा के लिए मैदान में दो करोड़ को बांटा भोजन

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देश पर  प्रदेश कार्यालय में बना कन्ट्रोल रूम, 


 

कोरोना संकट में लोगों को मदद करने के लिए प्रदेश भाजपा संगठन ने नई व्यवस्था खड़ी की है। इसमें पांच लाख कार्यकर्ताओं को लगाया गया है जो प्रतिदिन जरूरतमंदों को खाने के पैकेट और राशन बांटने का काम कर रहे हैं। फीड द नीडी नाम से चल रहे इस अभियान में एक महीने से कम समय में दो करोड़ से अधिक लोगों को भोजन बांटा जा चुका है। 

 

            अभियान की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी उज्जैन जिलाध्क्ष श्री विवेक जोशी ने बताया कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक चल रहे इस अभियान की रोज मानीटरिंग हो रही है और इसकी रिपोर्ट  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश संगठन प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे  ओर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोष जी को प्रतिदिन भेजी जा रही है। कोरोना महामारी का फैलाव होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देश पर प्रदेश में भी मिशन फीड द नीडी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत सेवा कार्यों को अपने हाथ में लिया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय  इस अभियान के प्रभारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत को बनाया गया हैं। उनके साथ राघवेन्द्र शर्मा, आलोक संजर, राहुल कोठारी, विजय अटवाल, विकास बोन्द्रिया और पवन दुबे की टीम काम कर रही है। यह टीम प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान परेशान लोगों के लिए सेवा कार्य कर रही है। इसमें भोजन के पैकेट बांटना, सूखा राशन बांटना, फेस कवर बांटना शामिल है। इसके अलावा आरोग्य ऐप लोगों के मोबाइल में डाउनलोड कराना और पीएम केयर फंड में कितना पैसा आया और इसके लिए लोगों को प्रेरित करने का काम भी कर रही है। 

          स्वास्थ्य अमला, पुलिस, सफाईकर्मी, राजस्व और बैंक व पोस्ट आफिस कर्मचारी। जो कोरोना के दौरान भी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। उनको भी आम जनता से हस्ताक्षर करवा के धन्यवाद पत्र देने का महती कार्य बूथ के कार्यकर्ता कर रहे है ।

1052 मंडलों तक रोज हो रही बात

फीड द नीड़ी अभियान के लिए संभाग प्रभारी भी बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश कन्ट्रोल रूम में तैनात वरिष्ठ नेताओं की टीम सभी जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों से भी बात करती है। जिलाध्यक्षों के माध्यम से प्रतिदिन 1052 मंडल अध्यक्षों से बात कर सेवा कर्यों की समीक्षा की जाती है। मंडल अध्यक्षों के जरिए 65 हजार बूथ अध्यक्षों से बात होती है। शाम को इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत को दी जाती है, वे इस रिपोर्ट को दिल्ली केन्द्रीय नेताओं के पास भेजते हैं। भोजन के अलावा प्रदेश के बाहर फंसे मजदूरों को प्रदेश में लाने की व्यवस्था करना, जो मजदूर प्रदेश की सीमा में लाए जा रहे हैं उनके भोजन की व्यवस्था करना, मुसीबत में फंसे लोगों को उनके गृह स्थान पर भेजन का काम भी इस अभियान में किया जा रहा है। 

 

62 लाख बांटे मास्क, तीन लाख ने दिया पीएम केयर में दान

इस अभियान के तहत 28 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक 2 करोड़ 19 लाख लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए तो सत्रह लाख से अधिक परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा पीएम केयर फंड में दो लाख 90 हजार 155 कार्यकर्ताओं ने सौ रूपए का दान किया है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने नौ लाख से अधिक लोगों को पीएम केयर फंड में दान देने के लिए प्रेरित किया। यही नहीं इस मिशन के तहत अब तक 62 लाख 78 हजार से अधिक मास्क भी बांटे जा चुके हैं। वहीं 16 लाख 44 हजार लोगों को आरोग्य सेतु एप लोड करवाया गया।

 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश  नड्डा ,मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा,संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में फीड द नीड़ी कार्यक्रम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। भाजपा का विचार है कि प्रदेश में कोई भी भूखा न सोए और सभी जरूरतमंदों को भोजन मिले। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूरी ताकत से सेवा कार्य में लगे हैं। 

Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...