Skip to main content

उज्जैन सांसद के सहयोग से राजस्थान के जैसलमेर, रामदेवरा सहित अलग-अलग जगह पर  मजदूरी करने गए  800 से अधिक मजदूरों का अपने घर पहुचना शुरू

शाम 5 बजे तक 7 बसों में सवार होकर 200 से अधिक मजदूर


हुं चुके थे कृषि उपज मंडी, रात तक सभी पहुँचेगे


सांसद ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा कर  कलेक्टर को किया था निर्देशित



उज्जैन  28  अप्रैल। राजस्थान के अलग अलग जिलों में फसे मजदूरों के आने का क्रम शुरू हो गया है।सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा मजदूरों को लाने के लिए मुख्यमंत्री से बात कर कलेक्टर को निर्देश देने के बाद राजस्थान- मध्य्प्रदेश की सीमा पर मौजूद 800 से अधिक मजदूरों के आने का क्रम शुरू हो गया है शाम 5 बजे तक 200 से  अधिक मजदूर 7 बसों में सवार होकर कृषि उपज मंडी समिति खाचरौद पहुँच गए हैं। यहां पर पहले से मौजूद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्हें मास्क और सेनीटाइजर वितरित किये गये, भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गई तथा सभी श्रमिकों की सूची बनाई गई, उनके मोबाइल नम्बर, मकान नम्बर, आधार नम्बर की जानकारी एकत्रित की गई। उल्लेखनीय है कि शेष बचे मजदूर भी देर रात तक यहां पहुंच जाएंगे। इसके अलावा उज्जैन में फंसे राजस्थान के मजदूरों को उनके गांवों तक रवाना किया जायेगा।


मंगलवार को यहां पहुँचे मजदूरों की कुशलचेम पूछने ओर उनकी भोजन पानी की व्यवस्थाओं को लेकर पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, सांसद अनिल फिरोजिया के सहियोगी प्रकाश जैन, मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट, चेतन शर्मा, बद्रीलाल सांगितला आदि ने खाचरोद कृषि उपज मंडी पहुँचकर जानकारी ली। दरसल कुछ दिनों पहले राजस्थान के अलग अलग जिलों में फसे मजदूरों की जानकरी मिलने पर सांसद अनिल फिरोजिया के सहायक प्रकाश जैन ने इस बात की जानकारी सांसद अनिल फिरोजिया को दी थी। साथ ही पूर्व विधयक दिलीप सिंह शेखावत ने भी इस बारे में सांसद फिरोजिया से लगातार चर्चा करने के साथ ही कुछ मजदूरों से भी कगातर  संपर्क स्थापित कर रखा था। सांसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुवे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात करने के साथ ही कलेक्टर उज्जैन शशांक मिश्रा को निर्देशित कर मजदूरों को जल्द से जल्द लाने के निर्देश दिए थे।



बसों के जाने से लेकर आने तक रहे सतत संपर्क में


सोमवार शाम को यहां से बसों के रावना होने से लेकर मंगलवार शाम को बसों के यहां आने तक सांसद अनिल फिरोजिया लगातार बस के साथ गए कर्मचारियों, वहां फसे किसानों व अधिकारियों के संपर्क में रहे। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश भी जिम्मेदारों को दिए।


सांसद की सक्रियता के कारण गाँव गाँव के किसानों की बनने लगी सूची


सांसद अनिल फिरोजिया को जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में यहां के मजदूर वहां फसे है तो उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मामले से अवगत करवाने के बाद कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे हर गाँव से मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेशों में गए मजदूरों की लिस्ट तैयार करे। इसके बाद अमले ने ताबड़तोड़ लिस्ट तैयार की ओर इस लिस्ट के आधार पर सबसे पहले राजस्थान में फसे मजदूरों को लाने का काम किया गया।



ग्राम सचिव को नोट करवाए जानकारी


सांसद फिरोजिया ने लोगों से अपील की है कि वे कही भटके नही, बल्कि अपने ग्राम सचिव को  दूसरे प्रदेशों में गए मजदूरों की जानकारी दर्ज करवा दे।


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं