उज्जैन 21 अप्रैल। 32वी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल की सैनानी सुश्री सविता सोहाने ने बताया कि विशेष सशस्त्र बल की परिवहन शाखा में अनुपयोगी टायर-ट्यूब एवं कंडम मोटर पार्ट्स की नीलामी की जा रही है। निविदाकार अपनी निविदाएं 10 मई की शाम 5 बजे तक जमा करा सकते हैं। प्राप्त निविदाएं 11 मई को प्रात: 11 बजे निविदाकारों के समक्ष खोली जायेंगी। विस्तृत जानकारी 32वी वाहिनी की परिवहन शाखा से प्राप्त की जा सकती है।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments