Skip to main content

शीघ्र प्रारंभ करें चना एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की रबी उपार्जन कार्य की समीक्षा 


भोपाल : शुक्रवार, अप्रैल 24, 2020, 20:55 IST


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में गेहूँ उपार्जन कार्य तेजी से चल रहा है। खरीदी व्यवस्था के 9वें दिन 11 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ किसानों से खरीदा जा चुका है, जो गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। श्री चौहान ने कहा कि समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर खरीदी का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद सरसों की खरीदी भी प्रारंभ होगी।


किसानों के खातों में पहुँचा गेहूँ उपार्जन का 11 करोड़


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि गेहूँ उपार्जन का लगभग 11 करोड़ रूपया किसानों के खातों में पहुंच चुका है। साथ ही, लगभग 350 करोड़ रूपए की राशि बैंकों को भिजवा दी गई है, जो कि शीघ्र ही किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रबी उपार्जन कार्य की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।


चना, मसूर एवं सरसों खरीदी की व्यवस्था


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर किसानों से चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी की भी शीघ्र व्यवस्था की जाए। अधिकारियों ने बताया कि चना एवं मसूर की खरीदी 28 अप्रैल से प्रारंभ की जा सकती है। उसके बाद शीघ्र ही सरसों की खरीदी भी शुरू की जा सकेगी। 


बारदानों की व्यवस्था


बैठक में बताया गया कि जूट मिलों के बंद हो जाने से बारदानों की समस्या आ गई है परंतु सरकार द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार पीपी बैग में ही गेहूँ की तरह चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी का कार्य किया जा सकेगा। इसके लिए ऑडर्र दे दिए गए हैं। 


परिवहन एवं कैब व्यवस्था


प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गेहूँ उपार्जन के साथ ही उसके त्वरित परिवहन की भी व्यवस्था की गई है। गेहूँ भंडारण के लिए कैब की व्यवस्था भी पर्याप्त रूप से की जा रही है। 


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं