भोपाल : मंगलवार, अप्रैल 21, 2020, 13:05 IST
राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने आज राजभवन में राज्य मंत्री-मण्डल के पाँच मंत्रियों डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री तुलसी सिलावट, श्री कमल पटेल, श्री गोविंद सिंह राजपूत और सुश्री मीना सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बी.डी.शर्मा, विधायकगण, अन्य जन-प्रतिनिधि और पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के सांदीपनि सभागार में गरिमापूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।
नवनियुक्त मंत्रियों का परिचय
डॉ नरोत्तम मिश्रा
विधानसभा- दतिया से लगातार 6 बार विधायक।
ताकत : पूर्व मंत्री, भाजपा में संकट मोचक की भूमिका निभाने वाले नेता। मैंनेजमेंट में माहिर, ऑपरेशन लोटस में अहम भूमिका। ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेता। मध्यप्रदेश में भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा। शिवराज सिंह चौहान की पूर्व सरकार में भी मंत्री रहे हैं।
तुलसी सिलावट
विधानसभा सीट : इंदौर की सांवेर विधानसभा से लगातार 4 बार विधायक रहे। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस के बागी विधायकों में से एक।
ताकत : सिंधिया कैंप से सबसे अनुभवी नेता, सिंधिया के भरोसेमंद, दलित चेहरा, भाजपा में तेजी से मान्यता स्थापित की। टास्कफोर्स के सदस्य। कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। मालवा क्षेत्र के बड़े चेहरे।
गोविंद सिंह राजपूत
विधानसभा : सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए।
ताकत : सिंधिया के करीबी नेता, मंत्री पद छोड़ने के कारण स्वाभाविक दावेदारी थी। कमलनाथ सरकार में राजस्व व परिवहन मंत्री थे। बुंदेलखंड के बड़े चेहरे। क्षत्रीय वर्ग से आते हैं।
मीना सिंह
विधानसभा : उमारिया जिले की मानपुर विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक।
ताकत : आदिवासी और महिला चेहरा, शिवराज कैंप की नेता, पूर्व मंत्री। मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। विंध्य में बड़ा आदिवासी चेहरा।
कमल पटेल
विधानसभा : हरदा जिले की हरदा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे।
ताकत : संघ की पसंद, शिवराज सिंह चौहान के करीबी माने जाते हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। निमाड़ के कद्दावर नेता।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments