Skip to main content

राज्यपाल की पहल पर विश्वविद्यालय कर रहे कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद   

भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 9, 2020, 21:04 IST

राज्यपाल श्री लालजी टंडन की पहल पर राजभवन और विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्वों और आधुनिक तकनीक में पारगंत हो रहे है। विश्वविद्यालय और राजभवन द्वारा आई सी टी के उपयोग और समाज की जरूरतों में सहयोग का एक नया दौर शुरू हुआ है। राज्यपाल श्री टंडन के निर्देशों के पालन में राजभवन और प्रदेश के विश्वविद्यालय आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रहे है। सोशल डिस्टेंसिंग के मापदंडों का पालन करते हुए शैक्षणिक और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन आई सी टी के उपयोग द्वारा प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। गरीब और वंचित वर्ग की मदद के कार्य राजभवन और विश्वविद्यालय कर रहे है।  


सचिव राज्यपाल श्री मनोहर दुबे ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर की निर्माण कार्य की समीक्षा की गई है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों को राज्यपाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि आईसीटी का उपयोग करते हुए छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों का  प्रभावी संचालन किया जाए। विश्वविद्यालय कोरोना वायरस संकट के दौरान घर पर ही रहते हुए छात्र-छात्राओं से शैक्षणिक कार्य करा रहे हैं। प्रशासनिक कार्य भी कर रहे हैं। जीवाजी विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा विश्वविद्यालय कार्य परिषद की कार्यवाही को किया गया। वर्ष 2020-21 के बजट अनुमोदन की कार्यवाही की गई। बैठक में कुलपति सहित सभी सदस्यों ने अपने आवास से ही वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा बजट पर चर्चा कर, अनुमोदन की कार्यवाही की। 


विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों द्वारा कोरोना वायरस संकट के दौरान सामाजिक दायित्वों में भी सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा द्वारा छात्र-छात्राओं की मदद के लिए वेबसाइट पर हेल्पलाइन का संचालन किया गया है। लॉककडाऊन के दौरान प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में रह रहे छात्र-छात्राओं द्वारा हेल्पलाइन पर संपर्क किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा संबंधित जिला प्रशासन से संपर्क कर, उन छात्र-छात्राओं के रहने और भोजन की व्यवस्थाएं की। विश्वविद्यालय द्वारा परिसर और आसपास रहने वाले श्रमिकों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा सैनिटाइजर और मास्क का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। गरीब और वंचित वर्गों को भोजन का वितरण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी की औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा यह व्यवस्था भी की गई है कि जो जरूरतमंद हैं, विश्वविद्यालय से  संपर्क कर वह आवश्यक मदद प्राप्त कर सकते हैं। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारियों और छिड़काव करने वालों को नि:शुल्क सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए गए। कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने फूल माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया। 


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं