- Get link
- Other Apps
Featured Post
- Get link
- Other Apps
उज्जैन 29 अप्रैल। प्रमुख सचिव श्री नीतेश व्यास एवं संभागायुक्त श्री आनंद कुमार शर्मा ने आज लालपुर स्थित समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि लालपुर पर स्थित साइलो खरीदी केंद्र में उज्जैन तहसील की 18 सोसायटी के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी की जा रही है। प्रमुख सचिव ने खरीदी प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि खरीदी केंद्र पर आने वाले सभी किसानों को मास्क एवं सेनीटाइजर के उपयोग की सलाह दी जाये। साथ ही उन्होंने खरीदी केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं जैसे किसानों के बैठने के लिए स्थान, पीने का पानी आदि भी उपलब्ध कराने को कहा है। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एमएल मारू द्वारा दी गई।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments