Skip to main content

पंजीकृत मात्रा का पूरा गेंहू बेच सकेंगे किसान 

उज्जैन : जिस प्रदेश में किसान हितेषी सरकार हो एवं सरकार का मुखिया स्वयं किसान पुत्र हो उस प्रदेश के किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा ! इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता वचनबद्ध है ये बात भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला ने कही । 

 

             मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा कई स्थानों पर गेंहू तुलाई कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है जिसके लिए पुरे प्रदेश में 4700 से ज्यादा खरीदी केंद्र निर्मित किये गए हैं , सिर्फ उज्जैन जिले में ही लगभग 178 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं जिन पर गेंहूँ की खरीदी कार्य चालू है ! इसी क्रम में उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला द्वारा लगातार खरीदी केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है  । 

 

             जिलाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला ने बताया कि खरीदी केंद्र पर निरिक्षण के दौरान  पंजीकृत मात्रा से कम के मेसेज प्राप्त होना एवं नजदीकी खरीदी केन्द्रों पर किसानों के नाम ना होना जैसी बातों की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात तुरंत ही  उज्जैन कलेक्टर को अवगत करवा कर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करने की बात कही  ! श्री बोरमुंडला के अनुसार कलेक्टर महोदय द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक किसान का पंजीकृत मात्रा का पूरा गेंहू खरीदा जाए अर्थात अगर किसान अपनी पंजीयन मात्रा का पूरा गेंहू लेकर पहुँचता है तो वो पूरा गेंहू ख़रीदा जायेगा , साथ ही जिन किसानों के नाम नजदीकी केंद्र पर नहीं जुड़े हैं एवं उन्हें दूर जाना  पड़ रहा है उनके नाम भी नजदीकी खरीदी केंद्र पर  जोड़ें जाए ! श्री बोरमुंडला के अनुसार अब प्रत्येक किसान पंजीयन की मात्रा का पूरा गेहूं खरीदी केंद्र पर ले जाकर बेच सकता है साथ ही बाकी व्यवस्थाएं भी सुचारू ढंग से संचालित हो ये भी सुनिश्चित किया जा रह है , श्री बोरमुंडला ने किसान भाइयों से सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी नियमों के पालन की अपील करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में किसान भाइयों की अपनी सरकार है और कृषि को लाभ का धंधा बने इस हेतु प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान लगातार किसान हितेषी कार्य कर रहे हैं  , यहाँ किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जायेगी । 


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar



Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं