मुख्यमंत्री सहायता कोष में भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश के अधिकारी - कर्मचारी देंगे अपना एक दिन का वेतन : पारस चन्द्र जैन
भोपाल 16 अप्रैल 2020 : भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश के राज्य मीडिया प्रभारी राधेश्याम चौऋषिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त व विधायक श्री पारस चन्द्र जैन ने संस्था के आयुक्त श्री कमलेश अर्गल के साथ बातचीत कर कोरोना महामारी में भारत स्काउट गाइड मध्यप्रदेश के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के एक दिन के वेतन की राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का आग्रह किया, जिसे संस्था के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की ओर कहा कि, राष्ट्रीय आपदा के इस दौर में संस्था से और भी जो सहयोग राज्य सरकार चाहेगी, दिया जाएगा ।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments