Skip to main content

कोरोना संकट में सी.एम. हेल्पलाइन पर 78% से अधिक समस्याओं का निराकरण  

भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 9, 2020, 18:50 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में सी.एम. हेल्पलाइन-181 एवं 104 नम्बर पर बुधवार, 8 अप्रैल तक आमजन की सभी तरह की 78 प्रतिशत से अधिक समस्याओं का निराकरण किया गया। सी.एम. हेल्पलाइन पर इस अवधि में खाद्य सामग्री, दवाईयाँ, परिवहन, हॉर्वेस्टर की उपलब्धता, भोजन आदि के संबंध में कुल एक लाख 66 हजार 926 कॉल प्राप्त हुए। राज्य शासन ने तत्काल एक लाख 30 हजार 718 कॉल्स पर मिली समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया।


सी.एम. हेल्पलाइन के टेलीफोन नम्बरों पर 8 अप्रैल तक खाद्य सामग्री प्रदाय संबंधी 75 प्रतिशत, दवाओं संबंधी 83 प्रतिशत, आवागमन एवं परिवहन संबंधी 97 प्रतिशत, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति संबंधी 84 प्रतिशत तथा अन्य समस्याओं संबंधी 76 प्रतिशत कॉल्स का तुरंत निराकरण किया गया।


प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार खाद्य सामग्री प्रदाय संबंधी प्राप्त एक लाख 12 हजार 179 कॉल्स में से 84 हजार 320 कॉल्स पर प्राप्त समस्याओं का निराकरण किया गया। दवाओं संबंधी 16 हजार 444 कॉल्स में से 13 हजार 805 कॉल्स पर तुरंत कार्यवाही की गई। आवागमन और परिवहन संबंधी 14 हजार 985 कॉल्स में से 14 हजार 514 कॉल्स पर तुरंत कार्यवाही की गई। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति संबंधी 6833 कॉल्स में से 5725 कॉल्स पर तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया। अन्य समस्याओं संबंधी कुल 16 हजार 285 कॉल्स सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त हुए। इनमें से 12 हजार 354 कॉल्स पर बताई गई समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया गया।


हॉर्वेस्टर हेल्पलाइन नम्बर पर समस्याओं का निराकरण


हॉर्वेस्टर हेल्पलाइन नम्बर-1800-233-6890 पर कम्बाइन हॉर्वेस्टर के संबंध में कुल 217 समस्याओं की जानकारी मिली। इनमें से 26 समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया एवं शेष समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। अनाज एवं फसल परिवहन के संबंध में कुल 20 कॉल प्राप्त हुए, जिनमें से 8 का त्वरित निराकरण किया गया। शेष समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। हॉर्वेस्टर एवं अनाज परिवहन हेल्पलाइन पर प्राप्त कॉल्स में 81 प्रतिशत कॉल्स का समाधान किया गया।


भोजन हेल्पलाइन पर समस्याओं का निराकरण


भोजन हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-2797 पर कुल 19 हजार 496 कॉल प्राप्त हुए। इनमें से 16 हजार 430 कॉल्स पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। शेष का निराकरण किया जा रहा है। इस प्रकार प्राप्त कुल 84 प्रतिशत समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं