Skip to main content

देश भर में आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति के लिए लाइफलाइन उड़ान के तहत 274 उड़ानें संचालित की गईं

नागरिक उड्डयन मंत्रालय



कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग करने के लिए देश के दूरदराज के हिस्सों में आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति के परिवहन के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 'लाइफलाइन उड़ान' उड़ानें संचालित की जा रही हैं। लाइफलाइन उड़ान के अंतर्गत एयर इंडिया, अलायंस एयर, आईएएफ और निजी विमान कंपनियों द्वारा 274 उड़ानें संचालित की गई हैं। इन उड़ानों में से 175 एयर इंडिया और अलायंस एयर द्वारा संचालित की गई हैं। इनमें अब तक ले जाया गया कार्गो लगभग 463.15 टन रहा है। लाइफलाइन उड़ान की अब तक की हवाई दूरी 2,73,275 किमी से अधिक रही है।


लाइफलाइन उड़ान की उड़ानों का तिथि-वार ब्यौरा निम्नानुसार है:
































































































































































































































































क्र.सं.



दिनांक



एयर इंडिया



अलायंस



आईएएफ



इंडिगो



स्पाइसजैट



कुल




  1.  



26.3.2020



2



-



-



-



2



4




  1.  



27.3.2020



4



9



1



-



-



14




  1.  



28.3.2020



4



8



-



6



-



18




  1.  



29.3.2020



4



9



6



-



-



19




  1.  



30.3.2020



4



-



3



-



-



7




  1.  



31.3.2020



9



2



1



-



-



12




  1.  



01.4.2020



3



3



4



-



-



10




  1.  



02.4.2020



4



5



3



-



-



12




  1.  



03.4.2020



8



-



2



-



-



10




  1.  



04.4.2020



4



3



2



-



-



9




  1.  



05.4.2020



-



-



16



-



-



16




  1.  



06.4.2020



3



4



13



-



-



20




  1.  



07.4.2020



4



2



3



-



-



9




  1.  



08.4.2020



3



-



3



-



-



6




  1.  



09.4.2020



4



8



1



-



-



13




  1.  



10.4.2020



2



4



2



-



-



8




  1.  



11.4.2020



5



4



18



-



-



27




  1.  



12.4.2020



2



2



-



-



-



4




  1.  



13.4.2020



3



3



3



-



-



9




  1.  



14.4.2020



4



5



4



-



 



13




  1.  



15.4.2020



2



5



-



-



-



7




  1.  



16.4.2020



9



-



6



-



-



15




  1.  



17.4.2020



4



8



-



-



-



12



 



कुल



91



84



91



6



2



274



 


पवन हंस लिमिटेड समेत हेलीकाप्टर सेवाएं जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, द्वीप और पूर्वोत्तर क्षेत्र में महत्वपूर्ण चिकित्सा कार्गो और रोगियों के परिवहन का काम कर रही हैं।


घरेलू लाइफलाइन उड़ान की उड़ानें हब और स्पोक मॉडल में काम करती हैं। कार्गो केंद्र दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बैंगलोर और गुवाहाटी में स्थापित किए गए हैं। लाइफलाइन उड़ान की उड़ानें इन केंद्रों को डिब्रूगढ़, अगरतला, ऐजवाल, दीमापुर, इम्फाल, जोरहाट, लेंगपुई, मैसूरू, नागपुर, कोयंबटूर, त्रिवेंद्रम, भुवनेश्वर, रायपुर, रांची, श्रीनगर, पोर्ट ब्लेयर, पटना, कोचीन, विजयवाड़ा, अहमदाबाद, जम्मू, कारगिल, लद्दाख, चंडीगढ़, गोवा, भोपाल और पुणे के हवाई अड्डों (स्पोक्स) से जोड़ती हैं। इसमें विशेष ध्यान पूर्वोत्तर क्षेत्र, द्वीप क्षेत्रों और पहाड़ी राज्यों पर दिया गया है। एयर इंडिया और आईएएफ ने मुख्य रूप से जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, पूर्वोत्तर और अन्य द्वीप क्षेत्रों के लिए सहयोग किया।


घरेलू कार्गो संचालक स्पाइसजेट, ब्लू डार्ट और इंडिगो वाणिज्यिक आधार पर कार्गो उड़ानें संचालित कर रहे हैं। स्पाइसजेट ने 24 मार्च से 17 अप्रैल 2020 के दौरान 393 कार्गो उड़ानों का संचालन किया, जिसमें 5,64,691 किमी की दूरी तय की गई और 3183 टन माल ढोया गया। इनमें से 126 अंतर्राष्ट्रीय कार्गो उड़ानें थीं। ब्लू डार्ट ने 25 मार्च से 17 अप्रैल 2020 के दौरान 1,32,295 किमी की दूरी को कवर करते हुए 134 घरेलू कार्गो उड़ानों का संचालन किया और 2122 टन कार्गो का परिवहन किया। इंडिगो ने 3-17 अप्रैल 2020 के दौरान 29 कार्गो उड़ानों का संचालन किया है, जिसमें 26,698 किमी की दूरी तय की गई और 31 टन कार्गो ढोया गया। इसमें सरकार के लिए मुफ्त में ढोई गई चिकित्सा आपूर्ति भी शामिल है।


अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रः- दवा, चिकित्सा उपकरण और कोविड-19 राहत सामग्री के परिवहन के लिए 4 अप्रैल 2020 के प्रभाव से एक वायु-पुल की स्थापना की गई है। जो मेडिकल कार्गो लाया गया उसकी तिथि-वार मात्रा निम्नानुसार है:


 


























































































क्र. सं.



दिनांक



कहां से



मात्रा (टनों में)



1



04.4.2020



शंघाई



21



2



07.4.2020



हॉन्ग कॉन्ग



06



3



09.4.2020



शंघाई



22



4



10.4.2020



शंघाई



18



5



11.4.2020



शंघाई



18



6



12.4.2020



शंघाई



24



7



14.4.2020



हॉन्ग कॉन्ग



11



8



14.4.2020



शंघाई



22



9



16.4.2020



शंघाई



22



10



16.4.2020



हॉन्ग कॉन्ग



17



11



16.4.2020



सियोल



05



12



17.4.2020



संघाई



21



 



 



कुल



207



 


एयर इंडिया ने कृषि उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अप्रैल 2020 को मुंबई और फ्रैंकफर्ट के बीच अपनी दूसरी उड़ान का संचालन किया। इसमें 27 टन मौसमी फल और सब्जियां फ्रैंकफर्ट ले जाए गए और 10 टन सामान्य कार्गो के साथ ये उड़ान वापस लौटी। एयर इंडिया ने कृषि उड़ान कार्यक्रम की पहली उड़ान का संचालन 13 अप्रैल को मुंबई और लंदन के बीच किया था जो 28.95 टन फल और सब्जियां लंदन लेकर गई और 15.6 टन सामान्य कार्गो सामग्री के साथ वापस लौटी। एयर इंडिया आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति के हस्तांतरण के लिए अन्य देशों को समर्पित तय कार्गो उड़ानों का संचालन करेगी। एयर इंडिया ने ऐसी पहली उड़ान का संचालन 15 अप्रैल 2020 को दिल्ली-सेशेल्स-मॉरीशस-दिल्ली के बीच किया जिसमें सेशेल्स 3.4 टन और मॉरीशस 12.6 टन मेडिकल आपूर्ति ले जाई गई।


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं...

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती ...

दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा

अमरवीर दुर्गादास राठौड़ : जिण पल दुर्गो जलमियो धन बा मांझल रात। - प्रो शैलेन्द्रकुमार शर्मा माई ऐड़ा पूत जण, जेहड़ा दुरगादास। मार मंडासो थामियो, बिण थम्बा आकास।। आठ पहर चौसठ घड़ी घुड़ले ऊपर वास। सैल अणी हूँ सेंकतो बाटी दुर्गादास।। भारत भूमि के पुण्य प्रतापी वीरों में दुर्गादास राठौड़ (13 अगस्त 1638 – 22 नवम्बर 1718)  के नाम-रूप का स्मरण आते ही अपूर्व रोमांच भर आता है। भारतीय इतिहास का एक ऐसा अमर वीर, जो स्वदेशाभिमान और स्वाधीनता का पर्याय है, जो प्रलोभन और पलायन से परे प्रतिकार और उत्सर्ग को अपने जीवन की सार्थकता मानता है। दुर्गादास राठौड़ सही अर्थों में राष्ट्र परायणता के पूरे इतिहास में अनन्य, अनोखे हैं। इसीलिए लोक कण्ठ पर यह बार बार दोहराया जाता है कि हे माताओ! तुम्हारी कोख से दुर्गादास जैसा पुत्र जन्मे, जिसने अकेले बिना खम्भों के मात्र अपनी पगड़ी की गेंडुरी (बोझ उठाने के लिए सिर पर रखी जाने वाली गोल गद्देदार वस्तु) पर आकाश को अपने सिर पर थाम लिया था। या फिर लोक उस दुर्गादास को याद करता है, जो राजमहलों में नहीं,  वरन् आठों पहर और चौंसठ घड़ी घोड़े पर वास करता है और उस पर ही बैठकर बाट...