COVID-19 कोरोना वायरस के प्रभाव एवं संक्रमण को रोकने हेतु देश में घोषित लॉक डाउन के इस कठिन दौर में भोपाल रेल मण्डल में "रेल कर्मचारी देख रेख" योजना के तहत प्रतिदिन फ़ोन पर अथवा व्यक्तिगत संपर्क कर कर्मचारियों एवं परिवार के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
विद्दुत लोको शेड इरारसी में इस कार्य हेतु सेक्शन वाइज एप्प बनाया है, जिसमे एक साथ प्रतिदन जानकारी प्राप्त हो रही है। अभी तक 12859 कर्मचारियों से कल्याण निरीक्षक/ डिपो प्रभारी द्वारा संपर्क करके उनकी सलामती की जानकारी जुटाई जा चुकी है।
मण्डल रेल प्रबंधक स्वयं कर्मचारियों के सीधा संपर्क में हैं। मण्डल में किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments