आयुक्त ने किया संक्रमित क्षेत्रों का निरीक्षण... राजस्थान के मजदूरों को आयुक्त ने बसों से रवाना किया
उज्जैन: नगर निगम आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने शहर के विभिन्न संक्रमित कंटेनमेंट क्षेत्रों बेगम बाग कॉलोनी, जानसापुरा, गांधीनगर, मोहन नगर, भार्गव मार्ग सब्जी मंडी, इत्यादि क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए कंटेंटमेंट क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए आयुक्त ने नगर निगम के अमले को विशेष हिदायत देते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखें।
उज्जैन: नगर निगम आयुक्त ऋषि गर्ग के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में उज्जैन जिले में ठहरे हुए राजस्थान के मजदूर वर्ग एवं यात्रीगण की प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलेवार सूची तैयार करवाई गई। कुल 13 जिलों के 37 नागरिकों को सूचीबद्ध करके उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई। इन मजदूरों को इनके गृह जिले पहुंचाने हेतु नगर निगम द्वारा 3 बसों के माध्यम से व्यवस्था की गई तथा आयुक्त श्री ऋषि गर्ग ने खुद उपस्थित रह कर आवश्यक सामग्री प्रदान करते हुए सभी यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से रवाना किया।
उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह वर्धन करने के सिलसिले में निरंतर प्रयासरत हैं आयुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर कंटेंटमेंट क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्वास्थ्य अमले, सफाई कर्मचारी और सैनिटाइजेशन छिड़काव कार्य में लगे कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संपर्क किया और छिड़काव कार्य के समय उपस्थित रहकर कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।
मंगलवार को राशन हेतु निर्धारित लोडर वाहन ज्ञान टेकरी, विक्रम नगर, सेठी नगर, शंकरपुर, गढ़कालिका, पटेल नगर, बोरा बाखल, नानाखेड़ा, वेद नगर, महाकाल वाणीज्य केन्द्र, हाटकेश्वरधाम, बुधवारीया, जयसिंहपुरा, सार्थक नगर, एकता नगर, काजीपुरा, अंकपातमार्ग, पाण्ड्याखेड़ी, वीडी मार्केट इत्यादि आस पास के क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन विक्रय किया गया, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिक लाभांवित हुए।
उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार संचालित कार्यो में एक महत्वपूर्ण कार्य पशुओं को आहार देने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर विचरण करने वाले गाय कुत्ते इत्यादि पशुओं को निगम कर्मचारियों द्वारा चारा टोस्ट इत्यादि खिलाया जा रहा है।
उज्जैन: आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु एवं समय समय पर प्राप्त होने वाले शासन के विभिन्न निर्देशो की जानकारी आम नागरिकों तक पंहुचाने हेतु नगर निगम द्वारा निरन्तर प्रचार वाहनो के माध्यम से सम्पूर्ण शहर में जनजागरण एवं प्रचार कार्य निरंतर किया जा रहा है।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments