सर्वहारा वर्ग के नेता थे दाऊसाहब: चंद्रप्रभाष शेखर
भोपाल, 04 मार्च 2020
प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के रूप में अपनी विरासत बनाने वाले कद्दावर नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अर्जुन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके संस्मरण पर प्रकाश डाला। बाद में दो मिनिट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर उनके साथ मंत्रीमंडल में रहे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने उनके संस्मरण को याद करते हुए कहा कि सर्वहारा वर्ग के नेता थे दाऊ साहब अर्जुन सिंह। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहकर देश और उन्होंने प्रदेश में गरीबों के उत्थान, जमीन के पट्टे, तेंदू पत्ता, बिजली के फ्री कनेक्शन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर सराहनीय कार्य किये थे। वे विशाल व्यक्तित्व के धनी थे।
प्रदेश कांग्रेस में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों सर्वश्री कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, मीडिया अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा, उपा. सैयद साजिद अली, पूर्व महापौर प्रो. मधु गार्गव, प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया, आर.डी. त्रिपाठी, मुजीब कुरैशी आदि ने भी स्वर्गीय अर्जुन सिंह के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों के हितों का विशेष रूप से ध्यान दिया, पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए एक आयोग बनाया, संस्कृति कला में रूचि होने के कारण उन्होंने भारत भवन का निर्माण करवाया, कार्यकर्ताओं के प्रति उनमें आदरभाव था, वे अजातशत्रु थे। वे कहते थे कि कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति एवं संबल है।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चैधरी, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चैहान, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, श्रीमती आभा सिंह, महामंत्री राजकुमार पटेल, मो. सलीम, शशि राजपूत, प्रवक्तागण रवि सक्सेना, श्रीमती विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, संतोष सिंह गौतम, अजयसिंह यादव, जितेन्द्र मिश्रा, योगेन्द्र सिंह परिहार, त्रिलोक दीपानी, आनंद तारण, टीकाराम कोष्टा, किरण अहिरवार, पुरूषोत्तम गुप्ता, उमेश झा, हाकिम सिंह रघुवंशी, तेजेन्दर सिंह सलूजा, रामशरण सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अर्जुन सिंह के चित्र पर पुष्प भेंट कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने किया तथा महामंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान ने आभार व्यक्त किया।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments