उज्जैन। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद पिछड़ा वर्ग के हितार्थ सामाजिक शैक्षणिक आर्थिक हर पहलुओं पर काम कर रही है। यह संगठन राजनीति से भिन्न है। यह संगठन अराजनीतिक संगठन है और पिछड़ा वर्ग के लोगों को राजनीतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने का काम करता है। पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद की चिंतन बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जी.पी. माली, ओबीसी जन जागरण के प्रमुख बहादुर सिंह लोधी, जगदीश सैनी (राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इण्डिया सैनी सभा) उज्जैन आ रहे हैं। बैठक प्रात: 11 बजे से शाम 5 बजे तक होटल उज्जयिनी में रखी गई है। बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती विभा पटेल (पूर्व महापौर-भोपाल), राजेंद्र भारती, सी.एस. यादव, प्रकाश मालवीय, लोकमन कुशवाहा, सुरेन्द्र सांखला, सत्यनारायण आजाद, मानसिंह चौधरी, शक्तिसिंह चैधरी, डॉ. अंतर सिंह चौधरी, हटेसिंह पटेल, अशोक भाटी, रामेश्वर पटेल जमालपुरा, रामेश्वर पटेल रामगढ़, केसरसिंह पटेल, विक्रमसिंह पटेल, श्रीमती भारती वर्मा, लक्ष्मणसिंह गौड़, हुकमचंद जादम, सुनील गोयल, लीलाधर आड़तिया, नागूलाल माली, गब्बर भाटी, कुंदन माली, श्रीमती गीता रामी, सचिन नामदेव, जगदीश पांचाल, सतीश राठौर, शील लश्करी, विशाल पांचाल सहित अनेक पिछड़े वर्ग के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण बैठक में शामिल होंगे और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाएंगे। उक्त जानकारी म.प्र. पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के महासचिव श्री प्रकाश मालवीय ने दी है।
Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर
Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar
Comments