Skip to main content

परिचय सम्मेलन में पांच हजार समाजजनों ने भाग लिया


परिचय सम्मेलन में पांच हजार समाजजनों ने भाग लिया 


12 प्रविष्टियाँ एम.बी.एस. डॉक्टरों ने, जिसमें नेहा राठौड़, रविन्द्रप्रतापसिंह तोमर, प्रियंका तोमर आदि ने भरी थी


अतिथियों ने समाजजनों से दहेज नहीं लेने की तथा पोलीथिन के उपयोग नहीं करने की शपथ दिलायी


राष्ट्रीय पत्रिका परिणय दर्पण के साथ एक कपड़े की थैली भेंट की

 

राजपूत समाज के युवक-युवतियों के सम्पूर्ण विवरण युक्त पुस्तिका परिणय दर्पण दर्पण का विमोचन हुआ


137 रिश्ते परिणय में बंधेंगे


राजपूत समाज का 26वाँ राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न


 

उज्जैन। कोठी रोड स्थित विक्रम कीर्ति मंदिर में 23 फरवरी की प्रात: 11  बजे से राजपूत समाज का 26वाँ राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह तंवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.पी.सिंह, राणासिंह, विजयसिंह परिहार के आतिथ्य तथा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनिलसिंह चंदेल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरदयालसिंह ठाकुर ने किया। स्वागत उद्बोधन शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने दिया। आभार जिलाध्यक्ष द्रुपदसिंह पंवार ने माना।


 

परिचय सम्मेलन मे भाग लेने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश से प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। परिचय सम्मेलन में प्रविष्टि भरने वालों के लिए, बस स्टैंण्ड, रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल पर आने वह जाने के लिए नि:शुल्क वाहन सुविधा, कार्यक्रम स्थल पर नि:शुल्क चाय नाश्ता तथा कार्यक्रम स्थल पर नि:शुल्क भोजन एवं नि:शुल्क गुण मिलान सुविधा भी उपलब्ध रही। व्यवस्था की दृष्टि से विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिसका दायित्व शहर कार्यकारी अध्यक्ष अशोकसिंह तोमर, चंदरसिंह भाटी एवं उपाध्यक्ष इंद्रवीर सिंह तोमर, प्रकाशसिंह परिहार, अनूपसिंह राणा, शक्तिसिंह बेस, भारतसिंह राठौड़, लाखनसिंह असावत, कोर कमेटी सदस्य अर्जुन सिंह सिकरवार, महामंत्री अनिलसिंह राजपूत, विनोदसिंह बेस, राजेशसिंह दिखित, कपिलसिंह सोलंकी तथा युवा विंग के प्रदेश सचिव दर्शन ठाकुर, युवा विंग के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक सिंह बेस, रामसिंह सोलंकी, सुमेर सिंह चौहान, राजेंद्रसिंह जादौन को दायित्व सौंपा गया था।


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar



Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं