Skip to main content

ओरछा के प्राचीन स्मारक नये स्वरूप में आकर्षित करेंगे

विशेष लेख


ओरछा बनेगा क्रीम सिटी 


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 28, 2020, 17:26 IST

नमस्ते ओरछा महोत्सव के दौरान ओरछा के प्राचीन स्मारक और मंदिर नये स्वरूप में पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। नगर के लगभग पचास प्राचीन स्मारकों और मंदिरों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का कार्य किया गया है। ओरछा महोत्सव के तहत पूरे शहर को रामराजा मंदिर के रंग की तरह क्रीम सिटी बनाया गया है। ओरछा में मकान, दुकान और होटलों को क्रीम रंग में रंगा जा रहा है और सभी प्रतिष्ठानों पर एक ही तरह के बोर्ड लगाये जा रहे हैं। शहर के प्राचीन बागों का भी जीर्णोद्धार किया गया है।


राज्य सरकार ने जब ओरछा में महोत्सव की योजना तैयार की तो सबसे पहले यहाँ स्थित प्राचीन स्मारकों को सुन्दर बनाने के कार्य पर निर्णय लिया गया। ओरछा के प्राचीन स्मारक फिर से सज्जित और अलंकृत होकर नये स्वरूप में पर्यटकों के सामने आएंगे। महोत्सव के दौरान ओरछा की ऐतिहासिक गाथा थ्री-डी मेपिंग से जहाँगीर महल की दीवारों पर देखी जा सकेगी।


आम तौर पर स्मारकों पर घास, काई आदि जम जाने के कारण उनकी सुंदरता और भव्यता प्रभावित होती है। इसके साथ ही मूल निर्माण के समय दीवारों पर किए गए रंग के अनुकूल उन्हें सज्जित करने की चुनौती भी सामने आती है। पुरातत्व विशेषज्ञों के परामर्श के पश्चात स्मारकों के सुधार कार्य के लिये डेढ़ करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गयी। इससे 15 प्रमुख पुरातात्विक महत्व के स्मारकों को वास्तविक स्वरूप के अनुसार स्वच्छ और सुन्दर बनाने का कार्य किया गया।


ओरछा के ऐतिहासिक स्मारक राम राजा मंदिर, राजा महल, जहाँगीर महत्व, लक्ष्मी मंदिर, राय प्रवीण महल और बुंदेली शासकों की छतरियों की साफ-सफाई का कार्य भी हाथ में लिया गया। यह कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। चतुर्भुज मंदिर की रंगाई-पुताई और सफाई वैज्ञानिक पद्धति से करने का कार्य अंतिम चरण में है।


ओरछा में पुरा-स्मारकों को दृष्टव्य बनाने और पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से निखारने के लिये निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य किया जा रहा है। ओरछा की पहचान बन चुके ये प्राचीन स्मारक पर्यटन की असीम संभावनाओं को साकार करेंगे।


पर्यटन नगरी में मौजूद करीब 54 स्मारकों में से प्रथम श्रेणी के ऐतिहासिक स्मारक राजा महल, जहाँगीर महल, लक्ष्मी मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, राय प्रवीण महल एवं बेतवा नदी किनारे स्थित बुंदेला राजाओं की छतरियों सहित करीब 15 ऐतिहासिक इमारतों का उन पर लगी काई और पौधों को हटाकर साफ-सफाई के साथ सुधार कार्य किया जा रहा है।


श्रीराम राजा की नगरी ओरछा को बनाया जा रहा क्रीम सिटी


नमस्ते ओरछा महोत्सव से पहले रामराजा की नगरी ओरछा नए रंग में रंगी होगी। साथ ही सरकार ने श्री रामराजा मंदिर के लिए एक नया मास्टर प्लान तैयार किया है, जिससे मंदिर की भव्यता अलग ही दिखाई देगी। पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर अब ओरछा को क्रीम सिटी बनाया जा रहा है। ओरछा के हर मकान, दुकान और होटल को क्रीम रंग में रंगा जा रहा है। सभी प्रतिष्ठानों पर एक तरह के बोर्ड लगाए जाना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही सड़क, नाली व शौचालयों के साथ ही नगर के पार्कों को भी विकसित किया जा रहा है।


फूल बाग, राय प्रवीण सहित ओरछा के सभी बाग पा रहे पुराना वैभव


ओरछा महोत्सव को लेकर ओरछा के प्राचीन बागों की रंगत भी लौटने लगी है। इन दिनों स्थानीय फूल बाग एवं राय प्रवीण महल के बाग में जीर्णोद्धार का काम किया जा रहा है। फूलबाग में जहाँ जयपुरी पत्थर से पूरा फुटपाथ तैयार किया जा चुका है,वहीं रैलिंग का काम किया जा रहा है। राय प्रवीण महल के विशाल बगीचे में भी काम शुरू हो दिया है।


सरकार का फोकस केवल तीन दिन तक चलने वाले ओरछा महोत्सव पर ही नहीं है, बल्कि ओरछा पर हमेशा के लिए है। जिससे सालभर यहाँ पर्यटक आएं और पर्यटन बढ़े। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक यहाँ गोल्डन ट्राइगंल बनाया जा रहा है। जिससे दिल्ली,एनसीआर के लोग सीधे ओरछा का रूख करें। गंगा आरती की ही तरह ओरछा में बेतवा के किनारें बेतवा आरती का आयोजन शुरू हो गया है। स्थानीय पर्यटकों को आकर्षित करना मुख्य लक्ष्य है। उसके बाद विदेशी पर्यटकों को ओर अधिक संख्या में ओरछा लाने की तैयारी चल रही है। बेतवा में रिवर रॉफ्टिंग भी शुरू की जा रही है, जिससे युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहाँ आएं।


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं