Skip to main content

भाजपा-संघ द्वारा अपनाये गये आरक्षण समाप्त करने के षड्यंत्र के खिलाफ डटकर मुकाबला करेंगे: कांग्रेस


प्रदेशव्यापी धरने में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला,
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


भोपाल, 15 फरवरी, 2020


केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग को दिये गये आरक्षण को समाप्त करने के षड्यंत्र के विरोध में कांगे्रस का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन आज भोपाल में बोर्ड आफिस चैराहे पर आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन में कांगे्रस पदाधिकारियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के पदाधिकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांगे्रस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के पदाधिकारियों ने आरक्षण के प्रावधानों को यथावत रखे जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा।



इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चैधरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार डाॅ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान के साथ खिलवाड़ कर उसे तहस-नहस करने पर उतारू हैं। भाजपा-संघ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है, उनके इस षड्यंत्र को हमें कामयाब नहीं होने देना हैं, हमें सचेत रहना होगा। भाजपा झूठ बोलकर, जोर से बोलकर और बार-बार बोलकर देश को प्रदेश की जनता और खासकर दलितों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग लोगों को भ्रमित कर रही है, उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम एकजुटता के साथ भाजपा की आरक्षण विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करें।



प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने केंद्र के इशारे पर सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण विरोधी फैसले को नकार दिया है। प्रदेश की कांगे्रस सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध है, उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।



प्रदेश कांगे्रस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार आरक्षण को लेकर दोहरी नीति अपना रही है। जहां दलितों, पिछड़ा वर्ग के लोगों पर कुठाराघात कर रही है, वहीं देश के संविधान को तार-तार कर डाॅ. भीमराव अंबेडकर को भी अपमानित कर रही है।



उन्होेंने कहा कि प्रजातंत्र का संचालन संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर होता है। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, मौलाना आजाद जैसे महापुरूषों के प्रयास एवं लाखों लोगों की कुर्बानी से देश को संविधान मिला, यह हमसब के लिए गर्व की बात है। वहीं भाजपा लगातार भ्रमित करने वाले बयानों और कृत्यों से अजा, अजजा और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों पर सुनियोजित तरीके से हमला कर रही है और अपने इसी एजेंडे पर भाजपा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में असंवैधानिक रवैया अपनाया है।



प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि भाजपा को बेनकाब करने और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए, भाजपा का विरोध करने के लिए कांगे्रस का आज प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।



प्रदेश कांगे्रस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, अनुसूचित जाति और जनजाति के अध्यक्ष महेन्द्र बौद्ध एवं अजय शाह, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, विधायक कुणाल चैधरी, मनोहर बैरागी, प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता, पवन पटेल आदि ने भी आरक्षण विरोधी रवैये पर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी-शाह देश को बर्बादी की कगार पर ले जा रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था को पूरी तरह चैपट दिया है। डाॅ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को भी तोड़-मरोड़कर देश की जनता को गर्त में धकेलने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन कांगे्रस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष गुरूचरण खरे ने किया तथा अशरफ खान ने उपस्थित कांगे्रसजनों का आभार व्यक्त किया।



इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष सै. साजिद अली, विश्वेश्वर भगत, जिला एवं शहर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा एवं अरूण श्रीवास्तव, विधायक सुश्री रक्षा संतराम शिरोनिया, शिवदयाल बागरी, रामलाल मालवीय, प्रवक्तागण रवि सक्सेना, विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, आनंद तारण, जितेन्द्र मिश्रा, मिथुन अहिरवार, अब्बास हाफिस, रवि दंागी, बलवंत शाक्य, प्रताप जाटव, संजीव सक्सेना, संदीप सालोद, विष्णु करोसिया, कमल चैधरी, बी.डी. कोटिया, विनीत कुमार, अरूणा तेलंगे, प्रकाश मेहरोलिया, सोनू डेहरिया, विजय वर्मा, रामलाल अहिरवार, सीताराम भारती, आरती भगोरिया, प्रकाश महावर, सुशील हजारी, हेमंत नरवरिया, प्रदेश के सभी जिलो से आये कांगे्रस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक धरना-प्रदर्शन में उपस्थित थे।


ज्ञापन की प्रति :




Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं