मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने इंदौर में किया आशा कॉन्फेक्शनरी का अवलोकन भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 28, 2020, 16:07 IST मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उपलब्ध संसाधनों और सरकार की बेहतर नीतियों से प्रोत्साहित होकर निवेशक प्रदेश में उद्योग लगाने के लिये उत्सुक हैं। श्री नाथ आज इंदौर में नई निवेश नीति के परिणाम स्वरूप स्थापित आशा कॉन्फेक्शनरी का अवलोकन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता और उद्यमियों के सहयोग से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लाएँगे। उन्होने कहा कि सौभाग्य की बात है कि हमारे प्रदेश में वन, खनिज और मानव संसाधन पर्याप्त हैं। प्रदेश में सांस्कृतिक विविधता है। यह पाँच राज्यों से घिरा हुआ है, जिसके कारण यहाँ पर मानव संसाधन और तकनीकी विशेषज्ञों की कमी नहीं है। किसी भी उद्योग की स्थापना केलिये अनूकूल वातावरण प्रदेश में है, इससे देश के उद्योगपतियों की प्रदेश के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। श्री नाथ ने कहा कि उद्योग के लिये जमीन, कच्चा माल, उद्यमी और पूँजी के अलावा इच्छाशक्ति की सख्त जरूरत होती है। इच्छाशक्ति से ही कोई भी व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुँच सकता है। इंदौर और