Skip to main content

Posts

अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा अध्यक्ष नियुक्त होने पर सम्मान

समाज के संरक्षण से देश सशक्त बनता है : डॉ अवधेश प्रताप सिंह यादव, अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग 🙏 द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया 🙏  इंदौर। इंदौर में अखिल भारतीय यादव महासभा (All India Yadav Mahasabha) द्वारा गुरुवार, 08 जनवरी 2026 को शताब्दी वर्ष की विशेष बैठक के अवसर पर आयोजित वृहद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधान सभा में उत्कृष्ट सेवाओं से, सामाजिक उत्थान में सतत योगदान से तथा वर्तमान दायित्व से संपूर्ण समाज का गौरव बढ़ाने के लिए डॉ. अवधेश प्रताप सिंह यादव, नव नियुक्त माननीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का आत्मीय सम्मान किया गया।  इस अवसर पर डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, हम कर्मयोगी श्रीकृष्ण के वंशज हैं, हमें अपने पुरुषार्थ एवं कर्तव्यों के निर्वहन द्वारा समाज और ऊर्जावान नेतृत्व के साथ प्रदेश व देश निर्माण में योगदान देना है। समाज को सशक्त बनाने में हम सदा साथ हैं। संविधान प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण द्वारा मानव अधिकार आयोग वृहद समाज की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि, मेरा यह सम्मान संपूर्ण यादव समाज का और समाज के हर...

खेलों इंडिया बीच गेम्स : मध्य प्रदेश मल्लखंब में 6 रजत एवं 12 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में देश में दूसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश मल्लखंब टीम को महिला वर्ग में रजत पदक एवं पुरुष वर्ग में कांस्य पदक  पिरामिड़ चैंपियनशिप में महिला टीम को कांस्य पदक   उज्जैन। दीव में समुद्र किनारे चल रहे खेलों इंडिया बीच गेम्स के अंतर्गत आयोजित मल्लखंब चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने महिला एवं पुरूष वर्ग में 6 रजत एवं 12 कांस्य पदक के साथ चैंपियनशिप की पदक तालिका में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मध्य प्रदेश मल्लखंब टीम ने महिला वर्ग में रजत पदक एवं पुरुष वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया वहीं पिरामिड़ चैंपियनशिप में महिला टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाडियों को मेडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी योगेश मालवीय, विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी डॉ आशीष मेहता, मध्य प्रदेश मल्लखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोरी शरण श्रीवास्तव , विक्रम अवॉर्डी मुन्नालाल मामोडिया एवं राहुल बारोट विशेष रूप से उपस्थित थे। टीम को इतने पदक दिलाने में अन्वेषा पांचाल, सुहानी खमरोला, भव्या मालवीय, तनिष्का शर्मा, छाया भाटी, उन्नति सोलंकी, नैतिक गोमे ,अभय शर्मा ,गोविन्द जाटव गुरतेज सिंह,त्रिल...

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मानव अधिकार उल्लंघन के 03 मामलों में लिया संज्ञान

  द्वारा, राधेश्याम चौऋषिया     भोपाल । मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष डॉ. श्री अवधेश प्रताप सिंह ने  बुधवार 07 जनवरी , 2026 को  विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के  '03  मामलों में ''  संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।   गंदे व पतले कंबल में ठिठुर रहे बेसहारा ….               भोपाल शहर के नगर निगम के घोषित 19 रैन बसेरों में  अव्‍यवस्‍था एवं गंदगी होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहर के रैन बसेरों में रहने वाले बेसहारा लोगों को गंदे और पतले कंबल दी मिल रही है। इस कारण उन्‍हें ठंड में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रैन बसेरों में होने वाली अव्‍यवस्‍था के कारण बेसहारा लोगों को बस स्‍टॉप और फुटपाथ पर रात बितानी पड़ रही है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने  आयुक्‍त ,  नगर निगम ,  भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्...

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार