खेलों इंडिया बीच गेम्स : मध्य प्रदेश मल्लखंब में 6 रजत एवं 12 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में देश में दूसरे नंबर पर
मध्य प्रदेश मल्लखंब टीम को महिला वर्ग में रजत पदक एवं पुरुष वर्ग में कांस्य पदक पिरामिड़ चैंपियनशिप में महिला टीम को कांस्य पदक उज्जैन। दीव में समुद्र किनारे चल रहे खेलों इंडिया बीच गेम्स के अंतर्गत आयोजित मल्लखंब चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने महिला एवं पुरूष वर्ग में 6 रजत एवं 12 कांस्य पदक के साथ चैंपियनशिप की पदक तालिका में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मध्य प्रदेश मल्लखंब टीम ने महिला वर्ग में रजत पदक एवं पुरुष वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया वहीं पिरामिड़ चैंपियनशिप में महिला टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता खिलाडियों को मेडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी योगेश मालवीय, विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी डॉ आशीष मेहता, मध्य प्रदेश मल्लखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोरी शरण श्रीवास्तव , विक्रम अवॉर्डी मुन्नालाल मामोडिया एवं राहुल बारोट विशेष रूप से उपस्थित थे। टीम को इतने पदक दिलाने में अन्वेषा पांचाल, सुहानी खमरोला, भव्या मालवीय, तनिष्का शर्मा, छाया भाटी, उन्नति सोलंकी, नैतिक गोमे ,अभय शर्मा ,गोविन्द जाटव गुरतेज सिंह,त्रिल...