Skip to main content

Posts

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में सौ प्रतिशत वेक्सीनेशन ; विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र टीकाकरण हेतु मान्य होगा

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में सौ प्रतिशत वेक्सीनेशन  विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र टीकाकरण हेतु मान्य होगा उज्जैन -  मंगलवार, 27 जुलाई 2021 :  आज भारत के महामहिम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि पर विक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में विक्रम विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना, ओपन इकाई एवं फ्यूचर विजन इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा वेक्सीनेशन जागरूकता रैली निकालकर विश्वविद्यालय के समस्त अध्ययनशालाओं में आचार्य, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं से रूबरू चर्चा कर वेक्सीनेशन डोज की जानकारी प्राप्त की और उन्होंने विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र को टीकाकरण के लिये मान्य किये जाने की भी जानकारी दी इससे भविष्य में डोज लगवाने के लिये किसी को अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।   विक्रम विश्वविद्यालय की समस्त अध्ययनशालाओं में बतौर जानकारी प्राप्त हुई कि 100 प्रतिशत वेक्सीनेशन डोज लग चुके हैं। उपस्थित सभी जनों ने माननीय कुलपति जी को परिवार एवं अपने आस-पास के निवासियों की भी जानकारी प्रदान की और जिन्हें 1 डोज शेष

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा दस से अधिक परीक्षा परिणाम घोषित

उज्जैन :   विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि, विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए हैं, जिसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं...

भारत भूमि में महत्त्व मिला है गुरु से जुड़े विद्या वंश को - पूर्व कुलपति प्रो शर्मा ; भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गुरु महिमा : युगीन परिप्रेक्ष्य में पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

भारत भूमि में महत्त्व मिला है गुरु से जुड़े विद्या वंश को - पूर्व कुलपति प्रो शर्मा भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गुरु महिमा : युगीन परिप्रेक्ष्य में पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न     देश की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गुरु महिमा : युगीन परिप्रेक्ष्य में केंद्रित थी। आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ बालकृष्ण शर्मा, पूर्व कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन थे। मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ डॉ विमल जैन, इंदौर ने की। विशिष्ट अतिथि श्री सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक, ओस्लो, नॉर्वे, डॉक्टर शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे, श्रीमती सुवर्णा जाधव, डॉ गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी और संस्था महासचिव डॉ प्रभु चौधरी थे।      मुख्य अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो बालकृष्ण शर्मा  ने कहा कि जो भार से युक्त है, वह गुरु है। जो खाली है, वह लघु है, जो खाली नहीं है, वह गुरु है। गुरु वह है जो पूर्णता लिए हुए

भारतीय सभ्यता और संस्कृति के विकास में वेदव्यास की भूमिका अविस्मरणीय है - प्रो शर्मा वेदव्यास और भारतीय गुरु शिष्य परंपरा : अवदान और सम्भावनाएँ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

भारतीय सभ्यता और संस्कृति के विकास में वेदव्यास की भूमिका अविस्मरणीय है - प्रो शर्मा वेदव्यास और भारतीय गुरु शिष्य परंपरा : अवदान और सम्भावनाएँ पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न  देश की प्रतिष्ठित संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी वेदव्यास और भारतीय गुरु शिष्य परंपरा : अवदान और सम्भावनाएँ पर केंद्रित थी। आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ केशव प्रथमवीर, पुणे थे। मुख्य वक्ता विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखिका श्रीमती सुवर्णा जाधव, पुणे ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरेराम वाजपेयी, इंदौर, ब्रजकिशोर शर्मा, डॉ सुनीता मंडल, कोलकाता, नरेंद्र मेहता, उज्जैन, श्री सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक, ओस्लो, नॉर्वे और संस्था महासचिव डॉ प्रभु चौधरी थे। मुख्य अतिथि डॉक्टर केशव प्रथमवीर, पुणे ने कहा कि गुरु को परमात्मा का रूप माना गया है। गीता का संदेश है कि श्रद्धावान व्यक्ति को ही ज्ञान मिल सकता है। दुनिया के सभी देशों में गुरु शिष्य के संबंध को मह

श्री अच्युतानंद गुरू अखाड़ा व्यायाम शाला न्यास, उज्जैन में गुरू पुर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया

श्री अच्युतानंद गुरू अखाड़ा व्यायाम शाला न्यास, उज्जैन में गुरू पुर्णिमा महोत्सव बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया   उज्जैन : श्री अच्युतानंद गुरू अखाड़ा व्यायाम शाला न्यास, उज्जैन पर शासन की कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए गुरू पूर्णिमा महोत्सव बडे ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। गुरू पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम न्यास के गुरूवर्य श्री अच्युतानंद स्वामीजी महाराज एवं गुरूवर्य स्वर्गीय श्री काशीनाथजी डकारे साहब की प्रतिमा पुष्प सज्जा एवं रोशनी की जगमगाहट के साथ सुसज्जित की गई। मुख्य अतिथी श्री अखिलबजी महाराज, न्यास अध्यक्ष माननीय श्री पारसचन्द्रजी जैन एवं न्यास के ट्र॒स्टमण्डल सदस्यों द्वारा सयुक्त रूप से माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। श्री राधेश्याम चौऋषिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुरू महाराज के श्रीचरणों मे न्यास के समस्त विद्यार्थियों द्वारा गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरू पूजन कर उनसे आर्शिवाद लेकर मल्लखंब एवं सूर्यनमस्कार की सवा-सवा लाख उड़ियों का संकल्प लिया गया। साथ ही न्यास के पूर्व पदाधिकारीगण एवं ट्रस्टीगणो

विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय को नया रूप दिया जायेगा ; विद्यार्थियों को रोजगार और कौशल विकास के नवीन पाठ्यक्रमों से नये अवसर प्राप्त होंगे ; उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव के मुख्य आतिथ्य में नवीन पाठ्यक्रम व स्टार्टअप योजना और उनके क्रियान्वयन के सम्बन्ध में परिचर्चा सम्पन्न

विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय को नया रूप दिया जायेगा विद्यार्थियों को रोजगार और कौशल विकास के नवीन पाठ्यक्रमों से नये अवसर प्राप्त होंगे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव के मुख्य आतिथ्य में नवीन पाठ्यक्रम व स्टार्टअप योजना और उनके क्रियान्वयन के सम्बन्ध में परिचर्चा सम्पन्न उज्जैन 24 जुलाई। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विक्रम विश्वविद्यालय के शलाका दीर्घा में विश्वविद्यालय में नवीन पाठ्यक्रम, स्टार्टअप योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन सम्बन्धी परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय को नया रूप दिया जायेगा। विद्यार्थियों को रोजगार और कौशल विकास के नवीन पाठ्यक्रमों से नये अवसर प्राप्त होंगे। विक्रम विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान, एग्रीकल्चर, डेयरी, पैरामेडिकल, पुलिस साइंस आदि विषयों के जुड़ने से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान दौर में विश्वविद्यालयों की विषयगत बाधाओं को तोड़ने की आवश्यकता है। वर्तमान

विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित।

उज्जैन   : विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा ने बताया कि, विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए हैं, जिसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं...

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार