- Get link
- Other Apps
Featured Post
- Get link
- Other Apps
अश्विनी शोध संस्थान, महिदपुर द्वारा तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध 1817 के 204 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 20 दिसंबर 2020 को प्रातः 11:30 बजे किला जैन प्राचीन मंदिर, महिदपुर में समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें डॉक्टर श्यामसुंदर निगम स्मृति सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्कृतिविद प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा को अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर अश्विनी शोध संस्थान एवं विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के मध्य एमओयू भी होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महिदपुर के विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, न्यायाधीश एवं मुख्य रजिस्ट्रार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय श्री अनिल वर्मा, इतिहास संकलन योजना, मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह तोमर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अखिलेश कुमार पांडेय करेंगे। विषय प्रवर्तन रासेयो, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के समन्वयक डॉ प्रशांत पुराणिक करेंगे।
यह जानकारी देते हुए अश्विनी शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर आरसी ठाकुर एवं डॉक्टर रमण सोलंकी ने इस महत्वपूर्ण आयोजन में सम्मिलित होने का अनुरोध प्रबुद्ध जनों और गणमान्य नागरिकों से किया है।
Comments