Skip to main content

कोविड-19 के 5.5 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए ; सक्रिय मामलों की संख्या से ठीक हुए मरीजों की संख्या 2.5 लाख अधिक है ; देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,01,609 है

19 राज्यों में ठीक होने (रिकवरी) की दर राष्ट्रीय औसत 63.02 प्रतिशत से अधिक है

30 राज्यों में राष्ट्रीय औसत 2.64 प्रतिशत की तुलना में मृत्यु दर कम है

प्रति दस लाख पर 8,555 से अधिक परीक्षण किए जा रहे हैं


दिनांक : 13 JUL 2020 5:35PM Delhi


केंद्र सरकार और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा केंद्रित और समन्वित उपायों के माध्यम से कोविड-19 रोगियों की जल्द से जल्द पहचान करने, सही समय पर निदान करने और प्रभावी नैदानिक प्रबंधन के कारण, ठीक हुए मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। समय पर निदान के साथ-साथ तीव्र गति के साथ परीक्षण ने, रोग को उन्नत चरण में बढ़ने से पहले ही कोविड प्रभावित रोगियों की पहचान की है; कंटेनमेंट क्षेत्रों और निगरानी गतिविधियों के प्रभावी कार्यान्वयन के कारण यह सुनिश्चित किया जा सका है कि संक्रमण की दर नियंत्रण में रहे। होम आइसोलेशन के लिए देखभाल मानदंडों और मानकों के साथ-साथ ऑक्सीमीटर के उपयोग ने अस्पतालों के बुनियादी ढांचे पर बिना बोझ डाले बिना लक्षण या हल्के लक्षण वाले रोगियों को नियंत्रित रखने में सहायता प्रदान की है। इस प्रकार की वर्गीकृत नीति और समग्र दृष्टिकोण के कारण, पिछले 24 घंटों में 18,850 लोग स्वस्थ्य हुए है, जिससे कोविड-19 रोगियों के बीच ठीक हुए मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,53,470 हो गई है।


आज ठीक होने की दर बढ़कर 63.02 प्रतिशत हो गई है। 19 राज्यों में ठीक होने दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। ये राज्य हैं:








































































राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश



ठीक होने की दर



राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश



ठीक होने की दर



लद्दाख (यूटी)



85.45%



त्रिपुरा



69.18%



दिल्ली



79.98%



बिहार



69.09%



उत्तराखंड



78.77%



पंजाब



68.94%



छत्तीसगढ़



77.68%



ओडिशा



66.69%



हिमाचल प्रदेश



76.59%



मिजोरम



64.94%



हरियाणा



75.25%



असम



64.87%



चंडीगढ़



74.60%



तेलंगाना



64.84%



राजस्थान



74.22%



तमिलनाडु



64.66%



मध्य प्रदेश



73.03%



उत्तर प्रदेश



63.97%



गुजरात



69.73%



 



 



 


सक्रिय मामलों की संख्या 3,01,609 है और सभी अस्पतालों, कोविड देखभाल केंद्रों या होम आइसोलेशन में चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत हैं। सक्रिय मामलों की तुलना में, ठीक हुए मामलों की संख्या 2,51,861 अधिक है। गंभीर मामलों के नैदानिक प्रबंधन पर जोर देने के कारण भारत में मृत्यु दर भी घटकर 2.64 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली का एम्स अस्पताल, कोविड-19 राष्ट्रीय टेलीकंसल्टेशन सेंटर के माध्यम से समर्पित कोविड अस्पतालों (डीसीएच) को लगातार नियंत्रित कर रहा है। देश के 30 राज्यों में मृत्यु दर, राष्ट्रीय औसत से कम है।






































































































राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश



मृत्यु दर



राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश



मृत्यु दर



मणिपुर



0%



झारखंड



0.8%



नागालैंड



0%



बिहार



0.86%



दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव



0%



हिमाचल प्रदेश



0.91%



मिजोरम



0%



तेलंगाना



1.03%



अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह



0%



आंध्र प्रदेश



1.12%



सिक्किम



0%



पुडुचेरी



1.27%



लद्दाख (यूटी)



0.09%



उत्तराखंड



1.33%



त्रिपुरा



0.1%



तमिलनाडु



1.42%



असम



0.22%



हरियाणा



1.42%



केरल



0.39%



चंडीगढ़



1.43%



छत्तीसगढ़



0.47%



जम्मू-कश्मीर (यूटी)



1.7%



ओडिशा



0.49%



कर्नाटक



1.76%



अरुणाचल प्रदेश



0.56%



राजस्थान



2.09%



गोवा



0.57%



पंजाब



2.54%



मेघालय



0.65%



उत्तर प्रदेश



2.56%



 


पिछले 24 घंटे में 2,19,103 नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक परिक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,18,06,256 हो चुकी है। प्रति दस लाख पर परीक्षणों की संख्या बढ़ रही है जो कि वर्तमान समय में 8555.25 है। देश में परीक्षण प्रयोगशाला के नेटवर्क को और मजबूत किया गया है, वर्तमान समय में देश में 1,200 प्रयोगशालाएं हैं; जिसमें सरकारी क्षेत्र में 852 प्रयोगशालाएं और निजी क्षेत्र में 348 प्रयोगशालाएं हैं। जिनमें शामिल हैं:



  • रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 626 (सरकारी:389+ निजी: 237)

  • ट्रू एनएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 474 (सरकारी: 428+ निजी: 46)

  • सीबी नाट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 100 (सरकारी: 35+ निजी: 65)


कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA


कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर ई-मेल और @CovidIndiaSeva पर ट्वीट पूछा जा सकता है।


कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 or 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें।


कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।


Bkk News


Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर


Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets - http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar


Comments

मध्यप्रदेश समाचार

देश समाचार

Popular posts from this blog

आधे अधूरे - मोहन राकेश : पाठ और समीक्षाएँ | मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे : मध्यवर्गीय जीवन के बीच स्त्री पुरुष सम्बन्धों का रूपायन

  आधे अधूरे - मोहन राकेश : पीडीएफ और समीक्षाएँ |  Adhe Adhure - Mohan Rakesh : pdf & Reviews मोहन राकेश और उनका आधे अधूरे - प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हिन्दी के बहुमुखी प्रतिभा संपन्न नाट्य लेखक और कथाकार मोहन राकेश का जन्म  8 जनवरी 1925 को अमृतसर, पंजाब में  हुआ। उन्होंने  पंजाब विश्वविद्यालय से हिन्दी और अंग्रेज़ी में एम ए उपाधि अर्जित की थी। उनकी नाट्य त्रयी -  आषाढ़ का एक दिन, लहरों के राजहंस और आधे-अधूरे भारतीय नाट्य साहित्य की उपलब्धि के रूप में मान्य हैं।   उनके उपन्यास और  कहानियों में एक निरंतर विकास मिलता है, जिससे वे आधुनिक मनुष्य की नियति के निकट से निकटतर आते गए हैं।  उनकी खूबी यह थी कि वे कथा-शिल्प के महारथी थे और उनकी भाषा में गज़ब का सधाव ही नहीं, एक शास्त्रीय अनुशासन भी है। कहानी से लेकर उपन्यास तक उनकी कथा-भूमि शहरी मध्य वर्ग है। कुछ कहानियों में भारत-विभाजन की पीड़ा बहुत सशक्त रूप में अभिव्यक्त हुई है।  मोहन राकेश की कहानियां नई कहानी को एक अपूर्व देन के रूप में स्वीकार की जाती हैं। उनकी कहानियों में आधुनिक जीवन का कोई-न-कोई विशिष्

तृतीय पुण्य स्मरण... सादर प्रणाम ।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1003309866744766&id=395226780886414 Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bekhabaron Ki Khabar - बेख़बरों की खबर Bkk News Bekhabaron Ki Khabar, magazine in Hindi by Radheshyam Chourasiya / Bekhabaron Ki Khabar: Read on mobile & tablets -  http://www.readwhere.com/publication/6480/Bekhabaron-ki-khabar

खाटू नरेश श्री श्याम बाबा की पूरी कहानी | Khatu Shyam ji | Jai Shree Shyam | Veer Barbarik Katha |

संक्षेप में श्री मोरवीनंदन श्री श्याम देव कथा ( स्कंद्पुराणोक्त - श्री वेद व्यास जी द्वारा विरचित) !! !! जय जय मोरवीनंदन, जय श्री श्याम !! !! !! खाटू वाले बाबा, जय श्री श्याम !! 'श्री मोरवीनंदन खाटू श्याम चरित्र'' एवं हम सभी श्याम प्रेमियों ' का कर्तव्य है कि श्री श्याम प्रभु खाटूवाले की सुकीर्ति एवं यश का गायन भावों के माध्यम से सभी श्री श्याम प्रेमियों के लिए करते रहे, एवं श्री मोरवीनंदन बाबा श्याम की वह शास्त्र सम्मत दिव्यकथा एवं चरित्र सभी श्री श्याम प्रेमियों तक पहुंचे, जिसे स्वयं श्री वेद व्यास जी ने स्कन्द पुराण के "माहेश्वर खंड के अंतर्गत द्वितीय उपखंड 'कौमारिक खंड'" में सुविस्तार पूर्वक बहुत ही आलौकिक ढंग से वर्णन किया है... वैसे तो, आज के इस युग में श्री मोरवीनन्दन श्यामधणी श्री खाटूवाले श्याम बाबा का नाम कौन नहीं जानता होगा... आज केवल भारत में ही नहीं अपितु समूचे विश्व के भारतीय परिवार ने श्री श्याम जी के चमत्कारों को अपने जीवन में प्रत्यक्ष रूप से देख लिया हैं.... आज पुरे भारत के सभी शहरों एवं गावों में श्री श्याम जी से सम्बंधित संस्थाओं